डोर टू डोर जन संपर्क किया।

दीपक मिश्रा 

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के सफलतम 9 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर महा जन सम्पर्क अभियान के अंतर्गत नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ शिवालिक नगर के बूथ संख्या 131में डोर टू डोर जन संपर्क किया। राजीव शर्मा ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में हमारा देश प्रगति कर रहा है मोदी जी ने अंतिम छोर तक विकास किया और अनेकों योजनाएं सरकार द्वारा चलाई गई जिसका सीधे सीधे लाभ आम जनमानस को मिला हैउन्होंने कहा कि नौ वर्षों का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा है देश आर्थिक रूप से मजबूत हो रहा है सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित मोदी सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर घर घर सम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है आज शिवालिक नगर में भी घर घर सम्पर्क अभियान चलाया गया और केंद्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराया गया।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, महामंत्री रविकांत गुप्ता, उपाध्यक्ष रितु ठाकुर, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रीना तोमर, सभासद पंकज चौहान,डा. कमल,डा. कल्पना कुशवाह, रीना पाल,सरोज बहुगुणा,देव विख्यात भाटी, वेदांत चौहान, प्रमोद डोभाल, अजय अरोड़ा, सुधांशु राय, अंकित गुज़र, गौरव गुजर, धर्मेंद्र विश्नोई, गौतम पाल, विशाल सिंह, विक्रम बहल, पंकज पटेल,पदम राजपूत, आलोक चौहान , दिनेश चंद्र उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *