पुतला दहन किया

दीपक मिश्रा 

 

आज जिला महानगर कांग्रेस हरिद्वार द्वारा देवपुरा चौक पर भाजपा सरकार के विरोध में प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया गया।।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि भाजपा सरकार रोजगार विरोधी है जिसके कारण इनकी नाक के नीचे नीट परीक्षा में धांधली हुई जिससे लाखों छात्र प्रभावित हुए हैं,
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रामयश सिंह और वरिष्ठ नेता महेश प्रताप राणा ने कहा कि भाजपा सरकार ने चुनाव समाप्त होने के पश्चात ही दूध और टोल टैक्स के दामों में वृद्धि की जोकि जनविरोधी हैं,
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए निवर्तमान पार्षद राजीव भार्गव और कैलाश भट्ट ने कहा कि भाजपा सरकार को जनता ने सबक सिखा दिया है और महंगाई और पेपर धांधली वाली सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया,
वरिष्ठ नेता मनोज सैनी और निवर्तमान पार्षद इसरार सलमानी ने कहा छात्र विरोधी,नौजवान विरोधी सरकार को जनता ने अल्पमत का जनादेश दिया है,
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए यूथ कांग्रेस अध्यक्ष तुषार कपिल और नगर अध्यक्ष अंकित चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार में पेपर धांधली पेपर लीक का रिकॉर्ड बना है,
प्रदर्शन में मुख्य रूप से महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता जोशी,ब्लाॅक अध्यक्ष विमल शर्मा साटू, विकास चंद्रा,नईम कुरैशी,चौधरी करतार सिंह खारी,एल एस रावत, निवर्तमान पार्षद शहाबुद्दीन अंसारी, रियाज अंसारी,मेहरबान खान, सुहैल कुरैशी,जफर अब्बासी, अश्विन कौशिक,आकाश बिरला, अंजू द्विवेदी, समर्थ अग्रवाल, ऐश्वर्य पंत, अशोक गुप्ता,शौकत अली चीचू आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *