कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सोनीपत सांसद सतपाल ब्रह्मचारी का स्वागत

दीपक मिश्रा 

 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सोनीपत सांसद सतपाल ब्रह्मचारी का स्वागत
उत्तराखण्ड की राजनीति में हस्तक्षेप नहीं करेंगे, हाईकमान ने जिम्मेदारी दी तो पालन करेंगे-सतपाल ब्रह्मचारी
हरिद्वार, 14 जुलाई। हरिद्वार पहुंचे सोनीपत सांसद सतपाल ब्रह्मचारी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। भूपतवाला स्थित आश्रम में सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब उनकी जिम्मेदारी सोनीपत की जनता के प्रति अधिक हो गई है। उत्तराखण्ड की राजनीति में स्वयं हस्तक्षेप नहीं करेंगे। हाइकमान उत्तराखंड में कोई जिम्मेदारी सौंपेगा तो उसका पालन किया जाएगा। सोनीपत की जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें संसद पहुंचाया है, उसे बरकरार रखेंगे। सोनीपत की जनता के साथ दिन रात खड़े हैं। सोनीपत के हर वर्ग ने उन्हें वोट दिया जिसके कारण उन्हें जीत हासिल हुई। सोनीपत की जनता की समस्याओं का समाधान करना और सुविधाएं उपलब्ध कराना उनका दायित्व है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार उनकी कर्मभूमि है। पिछले 47 वर्षों से हरिद्वार में रहे है और जनता की सेवा की है। हरिद्वार में आना जाना लगा रहेगा। जनता ने बहुत साथ दिया। अब सोनीपत में जनता की सेवा करने का अवसर आया है। अगले तीन महीने में हरियाणा विधानसभा के चुनाव हैं। कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। चुनाव में बहुत काम करना है। युवा नेता नितिन तेश्वर, तरुण व्यास ने कहा कि सांसद सतपाल ब्रह्मचारी चाहे सोनीपत में रहे। लेकिन हरिद्वार उनके दिल में बस्ता है। कोरोना काल में सतपाल ब्रह्मचारी ने हरिद्वार की जनता के लिए आश्रम के दरवाजे खोल दिए थे और हरिद्वार तथा अन्य प्रदेशों के लोगों को बहुत मदद की। अब सोनीपत की सेवा में लगे हैं। चुनाव जीतने के बाद से सोनीपत की जनता के लिए हरिद्वार गंगा स्नान के लिए फ्री बस सेवा शुरू की गई है। जिसमें बुजुर्ग लोग गंगा स्नान के लिए हरिद्वार पहुंच रहे हैं। हरिद्वार की जनता भी सतपाल ब्रह्मचारी के साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *