दीपक मिश्रा
*संयुक्त राष्ट्र शांति सेना की तैनाती के प्रयासों की प्रधानमंत्री से माँग*
हरिद्वार। कवि साहित्यकार और चेतना पथ के संपादक अरुण कुमार पाठक ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कॊ सोशल मीडिया एक्स पर संदेश प्रेषित कर के बांगलादेश में संयुक्त राष्ट्र शांति सेना की तैनाती के लिये प्रयास करने की मांग की है।
प्रधानमंत्री को भेजे उक्त संदेश में अरुण पाठक ने कहा है कि ” बांग्लादेश में हिंदू और हिंदुत्व की वर्तमान दुर्गति के घटनाक्रम में यह परम आवश्यक है, कि आप और आपकी सरकार के द्वारा वहाँ पर संयुक्त राष्ट्र शांति सेना भेजने के लिए आप और आपकी सरकार के द्वारा सभी आवश्यक प्रयास जल्द से जल्द किए जाएँ। संपूर्ण विश्व में शांति स्थापना के लिये यह अत्यन्त आवश्यक है।”
उक्त जानकारी देते हुए अरुण पाठक ने कहा है, कि जब बांग्लादेश में शांति की स्थापना तथा हिंदू तथा हिंदुत्व की रक्षा व सुरक्षा की सभी संभावनाएँ क्षीण नज़र आ रही हैं, तो ऐसे समय में बांग्लादेश में संयुक्त राष्ट्र शांति सेना की तैनाती ही एक मात्र उपाय है और भारत सरकार को इस और ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।