मोतीचूर रेलवे स्टेशन मार्ग पर स्थापित होगी हाई मास्क लाईट

दीपक मिश्रा 

मोतीचूर रेलवे स्टेशन मार्ग पर स्थापित होगी हाई मास्क लाईट
नगर निगम के अधिकारियों व ठेकेदार ने निवर्तमान पार्षद, क्षेत्रवासियों के साथ किया स्थान का चिन्हिकरण
हरिद्वार 03 सितम्बर- मोतीचूर रेलवे स्टेशन मार्ग पर नगर निगम द्वारा तीर्थयात्रियों व स्थानीय निवासियों की सुविधा के दृष्टिगत् हाई मास्क लाईट की स्थापना की जा रही है। इस संदर्भ में नगर निगम के अधिकारियों, कार्यदायी ठेकेदार ने क्षेत्र के निवर्तमान पार्षद अनिरूद्ध भाटी व क्षेत्रवासियों के साथ स्थान का चिन्हिकरण किया।
क्षेत्र के निवर्तमान पार्षद अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि उन्होंने दिसम्बर माह में हाई मास्क लाईट का प्रस्ताव पास करा दिया था। उसके उपरान्त लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के चलते लाईट स्थापना का कार्य बाधित हो गया था। उनके प्रस्ताव के अनुपालन में नगर निगम ने शहर में अनेक स्थानों पर हाई मास्क लाईट की स्थापना का कार्य प्रारंभ किया हुआ है उसी श्रृंखला में मोतीचूर रेलवे स्टेशन मार्ग पर हाई मास्क लाईट लगवाई जा रही है। अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि इस हाई मास्क की स्थापना के साथ-साथ मिनी हाई मास्क लाईट के पोल भी लगवाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि मोतीचूर से हिल बाईपास मार्ग वन विभाग के अधिकार क्षेत्र में आता है तथा उक्त मार्ग का निर्माण लोकनिर्माण विभाग द्वारा किया गया था। जिस कारण हिलबाईपास मार्ग पर पथ प्रकार व्यवस्था हेतु लोक निर्माण विभाग से भी अनुरोध किया गया है।
व्यापारी नेता संजय पाल व नीरज शर्मा ने कहा कि हाई मास्क लाईट की स्थापना से निश्चित रूप से मोतीचूर रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों व सुबह-शाम सैर पर जाने वाले स्थानीय निवासियों को सुविधा मिलेगी। हाई मास्क की स्थापना हेतु नगर विधायक मदन कौशिक व क्षेत्र के निवर्तमान पार्षद अनिरूद्ध भाटी का योगदान सराहनीय है। धर्मशाला समिति के पदाधिकारी दिनेश शर्मा ने कहा कि हाई मास्क लाईट की स्थापना से इस क्षेत्र में जंगली जानवरों से क्षेत्रवासियों को सुविधा मिलेगी।
नगर निगम के पथ प्रकाश निरीक्षक शिवकुमार ने कहा कि हाई मास्क लाईट हेतु स्थान चिन्हिकरण के पश्चात् कल से लाईट स्थापना का कार्य शुरू हो जायेगा। साथ ही इस मार्ग पर मिनी हाई मास्क लाईट का प्रस्ताव भी तैयार हो रहा है। उन्होंने कहा कि हिलबाईपास मार्ग का निर्माण व रख-रखाव लोक निर्माण विभाग के पास है। इस कारण उक्त मार्ग पर पथ प्रकार व्यवस्था हेतु लोकनिर्माण विभाग को पत्राचार किया जायेगा।
इस अवसर पर नगर निगम पथ प्रकाश विभाग से शिवकुमार, मनोज कुमार, नीरज शर्मा, संजय पाल, सतीश पाल, दिनेश शर्मा, हंसराज आहूजा, सुखेन्द्र तोमर, रमाकान्त शर्मा, राघव ठाकर, गोपी सैनी, राघव ठाकुर, आशु आहूजा, आदित्य यादव, सुरेन्द्र सिंह रावत, सोनू पंडित, राजेन्द्र यादव समेत अनेक क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *