ब्रह्मऋषि अंगिश का जीवन आज भी प्रासंगिक-अरूण धीमान

दीपक मिश्रा 

हरिद्वार, 8 सितम्बर। भारतीय धीमान ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में ब्रह्मऋषि अंगिश धीमान ब्राह्मण घाट पर ब्रह्मऋषि अंगिश प्रकटोत्सव धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान पदाधिकारियों द्वारा हवन यज्ञ एवं पूजा अर्चना भी की गयी। ब्रह्मऋषि अंगिश के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। राष्ट्री अध्यक्ष सुन्दरलाल धीमान व संस्थापक केदारनाथ धीमान ने कहा कि अंगिरस या अंगिरा हिंदू धर्म के एक वैदिक ऋषि थे। उन्हें ऋग्वेद में दिव्य ज्ञान के शिक्षक , मनुष्यों और देवताओं के बीच मध्यस्थ के रूप में वर्णित किया गया है। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ओम कैलाश धीमान व प्रदेश अध्यक्ष अरूण धीमान ने कहा कि ब्रह्मऋषि अंगिश के जीवन से समाज को प्रेरणा मिलती है। उनके विचारों को प्रचारित प्रसारित करें। राष्ट्र निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। अरूण धीमान ने कहा कि लगातार समाजसेवा के क्षेत्र में भारतीय धीमान ब्राह्मण महासभा अपना योगदान देती चली आ रही है। सेवा कार्यो के माध्यम से ही महासभा को प्रसिद्धि मिल रही है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि गंगा घाट को स्वच्छ सुन्दर बनाए रखने में अपना योगदान प्रदान करें। इस अवसर पर राजकुमार धीमान, रविकुमार धीमान, अरविन्द शर्मा, संजय कुमार धीमान, विनोद कुमार शर्मा, भीष्म धीमान, हिमांशु धीमान, अनिल धीमान, आदेश धीमान, ओमकैलाशा धीमान, ऋषिपाल धीमान, नत्थूराम, सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। मुख्य यजमान मनोज कुमार शर्मा एवं उनकी पत्नि अनुपमा देवी ने पूजा अर्चना एवं हवन यज्ञ में अपना सहयेाग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *