पालिका अध्यक्ष का स्वागत अभिनंदन किया

दीपक मिश्रा 

 

नगर पालिका शिवालिक नगर के प्रथम अध्यक्ष राजीव शर्मा ने केशव नगर वार्ड नं 13 में तीन सड़कों का नारियल फोड़कर कर शुभारंभ किया। स्थानीय क्षेत्रवासियों ने कार्य प्रारम्भ होने पर पालिका अध्यक्ष का स्वागत अभिनंदन कर आभार प्रकट किया। इस अवसर पर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत कई लोगों को पार्टी की सदस्यता भी दिलवाई।

राजीव शर्मा ने कहा, “हमारी सरकार विकास के प्रति प्रतिबद्ध है। आज का यह उद्घाटन सिर्फ सड़कों का नहीं, बल्कि समर्पण का प्रतीक है। हम नागरिकों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान लोगों को जोड़ने और उन्हें राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनाने का एक सशक्त माध्यम है। “हम चाहते हैं कि हर नागरिक भारतीय जनता पार्टी के विचारों और नीतियों से जुड़कर अपने समाज में सकारात्मक बदलाव लाए।

इस अवसर पर स्थानीय निवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उपस्थित रही। अध्यक्ष ने सभी से अपील की कि वे अपने आस-पास के लोगों को भी भाजपा से जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

राजीव शर्मा ने अंत में कहा कि आगामी समय में और भी विकास योजनाएं लाई जाएंगी, जिससे शिवालिक नगर का चेहरा और भी सुशोभित होगा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, सुधांशु राय, गौरव गुजर, नितेश सिंह, वेदांत चौहान, दीपक नौटियाल, अशोक शर्मा, पंकज पटेल, सपना पंडित, कविता कुशवाहा, अंगद पांडे, हरीश तिवारी, दिनेश चंद्रा, अनिता गुप्ता, अनिल पाठक , सुशील मित्तल, नरेंद्र चौहान, अनिल कुमार पाठक , पुरन चंद शर्मा, राम वरन शर्मा, रजनीकांत, ममता सिंह, रिंकु कुमारी, मोहन सिंह, रवि सैनी, रोहित पाठक, तुलसी, सुरेश, शशि पाल, सुषमा पाल, ममता सिंह, देवेन्द्र कुमार, मिंटू मंगोलिया, अनामिका , मीनू, राकेश देव पाल, अंकुश मलिक, सतेन्द्र सिंह पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता बंधु व बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *