कावड़ मेला निर्विघ्न शांतिपूर्ण संपन्न हो जाने के उपरांत पूर्व मंडी अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने भगवान पशुपतिनाथ का जल अभिषेक कर राज्य की खुशहाली की कामना की*

दीपक मिश्रा 

*हरिद्वार* कावड़ मेला 2026 निर्विघ्न शांतिपूर्ण संपन्न हो जाने के उपरांत पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष संजय चोपड़ा की अगवाई में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने श्रवणनाथ मठ स्थित सदाशिव भगवान पशुपतिनाथ का गंगाजल से अभिषेक कर उत्तराखंड राज्य की खुशी की कामना की पशुपतिनाथ शिवालय के विशेष पूजा अर्चना के उपरांत पशुपतिनाथ मंदिर के पौराणिक वह आध्यात्मिक इतिहास के बारे में भी प्रकाश किया।

इस अवसर पर पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता संजय चोपड़ा ने कहा भगवान पशुपतिनाथ की आराधना करने से श्रद्धालुओं को मनवांछित फल की इच्छा पूर्ति होती है उन्होंने कहा यहां दुर्लभ स्थान के दर्शन मात्र से ही मनुष्य का कल्याण हो जाता है पशुपतिनाथ की ऐसी गाथा है जब पांचो पांडव महाभारत युद्ध की समाप्ति के उपरांत भगवान शिव के दर्शन करने के लिए हिमालय पर खोज कर रहे थे इस दौरान भगवान सदाशिव ने नेपाल काठमांडू से पहले किसी स्थान पर प्रगट होने का प्रयास किया था तभी नेपाल नरेश द्वारा इस मंदिर की स्थापना पशुपतिनाथ के रूप में स्थापित की गई है

कावड़ मेला 2026 निर्विघ्नम शांतिपूर्ण संपन्न हो जाने के उपरांत पशुपतिनाथ की विशेष पूजा अर्चना कर जल अभिषेक करते सामाजिक कार्यकर्ताओं में राजेश खुराना, मनीष शर्मा ,ओमप्रकाश भाटिया, राजेश दुआ, तारकेश्वर पुरी, आशीष भट्ट, शिव प्रकाश आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *