’एक पेड़ माँ के नाम अभियान देशभर में हरित आवरण में वृद्धि करने के लिए और बढाने के लिए पर्यावरण के प्रति जागरूकता जन-आंदोलन-डा.नरेश बंसल’

दीपक मिश्रा 

भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष एवं सांसद राज्यसभा डा. नरेश बंसल अतारांकित प्रश्न के माध्यम से एक पेड़ माँ के नाम अभियान के संबंध मे प्रश्न किया।
डा. नरेश बंसल ने पूछा कि क्या पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री यह बताने की कृपा करेंगे कि-

क- क्या सरकार ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के क्रियान्वयन की कोई समीक्षा की है।
ख- यदि हाँ तो तत्संबंधी ब्यौरा क्या है
ग- उक्त अभियान के अंतर्गत जन भागीदारी, संस्थागत सहयोग और सामुदायिक सहभागिता को सुदृढ़ करने हेतु किए गए उपायों का ब्यौरा क्या है
घ- क्या इस अभियान के माध्यम से किए गए वृक्षारोपण की डिजिटल निगरानी, उत्तरजीविता आकलन और दीर्घकालिक अनुरक्षण के लिए कोई तंत्र स्थापित किया गया है और
ड- यदि हां तो तत्संबंधी ब्यौरा क्या है

इस महत्तवपूर्ण प्रश्न के उत्तर मे पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री श्री कीर्तिवर्धन सिंह ने बताया कि-

क से ड- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दिनांक 05 जून, 2024 को शुरू एक पेड़ मां के नाम अभियान देशभर में हरित आवरण में वृद्धि करने के लिए और बढाने के लिए पर्यावरण के प्रति जागरूकता जन-आंदोलन के रूप में पौधारोपण को बढ़ावा देता है। इस अभियान को संपूर्ण सरकार और संपूर्ण समाज के दृष्टिकोण के माध्यम से लागू किया जा रहा है, जिसमें केंद्र और राज्यप्रेस विज्ञप्ति।।प्रकाशनार्थ।।

’एक पेड़ माँ के नाम अभियान देशभर में हरित आवरण में वृद्धि करने के लिए और बढाने के लिए पर्यावरण के प्रति जागरूकता जन-आंदोलन-डा.नरेश बंसल’

भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष एवं सांसद राज्यसभा डा. नरेश बंसल अतारांकित प्रश्न के माध्यम से एक पेड़ माँ के नाम अभियान के संबंध मे प्रश्न किया।
डा. नरेश बंसल ने पूछा कि क्या पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री यह बताने की कृपा करेंगे कि-

क- क्या सरकार ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के क्रियान्वयन की कोई समीक्षा की है।
ख- यदि हाँ तो तत्संबंधी ब्यौरा क्या है
ग- उक्त अभियान के अंतर्गत जन भागीदारी, संस्थागत सहयोग और सामुदायिक सहभागिता को सुदृढ़ करने हेतु किए गए उपायों का ब्यौरा क्या है
घ- क्या इस अभियान के माध्यम से किए गए वृक्षारोपण की डिजिटल निगरानी, उत्तरजीविता आकलन और दीर्घकालिक अनुरक्षण के लिए कोई तंत्र स्थापित किया गया है और
ड- यदि हां तो तत्संबंधी ब्यौरा क्या है

इस महत्तवपूर्ण प्रश्न के उत्तर मे पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री श्री कीर्तिवर्धन सिंह ने बताया कि-

क से ड- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दिनांक 05 जून, 2024 को शुरू एक पेड़ मां के नाम अभियान देशभर में हरित आवरण में वृद्धि करने के लिए और बढाने के लिए पर्यावरण के प्रति जागरूकता जन-आंदोलन के रूप में पौधारोपण को बढ़ावा देता है। इस अभियान को संपूर्ण सरकार और संपूर्ण समाज के दृष्टिकोण के माध्यम से लागू किया जा रहा है, जिसमें केंद्र और राज्य सरकारों, शैक्षणिक संस्थानों, औद्योगिक संघों, गैर सरकारी संगठनों, पर्यावरण समूहों और आम जन की सक्रिय भागीदारी है। पौधारोपण और उसके रख-रखाव से संबंधित कार्यकलाप मुख्य रूप से राज्य सरकारों द्वारा किए जाते हैं। वर्ष 2026-27 में दिनांक 11.08.2026 तक मेरी लाइफ पोर्टल पर कुल 52,67,87,114 पौधे लगाए जाने की सूचना दर्ज की गई है।
पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा एक पेड माँ के नाम अभियान के कार्यान्वयन और प्रगति की समय-समय पर समीक्षा की जाती है। संबंधित राज्य सरकारें/संघ राज्य क्षेत्र प्रशासन भी इस अभियान के अंतर्गत किए गए पौधरोपण की आवश्यकतानुसार, समीक्षा और निगरानी करते है, जिसमें लगाए गए पौधों की उत्तरजीविता और उनकी वृद्धि से संबंधित पहलू भी शामिल हैं।
पौधों के जीवित रहने की दर तथा जनजातीय समुदायों, विद्यालयों और अन्य संस्थानों की भागीदारी से संबंधित सूचना संबंधित राज्य सरकारों/संघ राज्य क्षेत्र प्रशासनों द्वारा रखी जाती है और इसका केंद्रीय स्तर पर नहीं रखा जाता है।
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत किए गए पौधरोपण का विवरण मेरी लाइफ पोर्टल पर अपलोड किया जाता है। राज्य वन विभागों और संघ राज्य क्षेत्रों द्वारा विभिन्न स्थलों पर किए गए पौधरोपण को जियो टैग किया जाता है। उनकी निगरानी की जाती है तथा वर्तमान मानदंडों और प्रक्रियाओं के अनुसार राज्योंध्संघ राज्य क्षेत्रों द्वारा पौधे की उत्तरजीविता का आकलन किया जाता है।
यह अभियान संपूर्ण सरकार और संपूर्ण समाज के दृष्टिकोण का अनुसरण करते हुए पौधारोपण और संरक्षण मंे सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देता है। जिसमें अवक्रमित भू-परिदृश्यों के पुनरूद्धार, हरित आवरण में वृद्धि, स्थानीय पारिस्थितिकी परिस्थितियों में सुधार तथा वृक्ष आवरण में वृद्धि के माध्यम से जैव-विविधता को सुदृढ़ करने में सहायता मिलती है।

द्वारा
निजी सचिव
डा. नरेश बंसल जी
माननीय भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष एवं सांसद राज्यसभा सरकारों, शैक्षणिक संस्थानों, औद्योगिक संघों, गैर सरकारी संगठनों, पर्यावरण समूहों और आम जन की सक्रिय भागीदारी है। पौधारोपण और उसके रख-रखाव से संबंधित कार्यकलाप मुख्य रूप से राज्य सरकारों द्वारा किए जाते हैं। वर्ष 2026-27 में दिनांक 11.08.2026 तक मेरी लाइफ पोर्टल पर कुल 52,67,87,114 पौधे लगाए जाने की सूचना दर्ज की गई है।
पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा एक पेड माँ के नाम अभियान के कार्यान्वयन और प्रगति की समय-समय पर समीक्षा की जाती है। संबंधित राज्य सरकारें/संघ राज्य क्षेत्र प्रशासन भी इस अभियान के अंतर्गत किए गए पौधरोपण की आवश्यकतानुसार, समीक्षा और निगरानी करते है, जिसमें लगाए गए पौधों की उत्तरजीविता और उनकी वृद्धि से संबंधित पहलू भी शामिल हैं।
पौधों के जीवित रहने की दर तथा जनजातीय समुदायों, विद्यालयों और अन्य संस्थानों की भागीदारी से संबंधित सूचना संबंधित राज्य सरकारों/संघ राज्य क्षेत्र प्रशासनों द्वारा रखी जाती है और इसका केंद्रीय स्तर पर नहीं रखा जाता है।
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत किए गए पौधरोपण का विवरण मेरी लाइफ पोर्टल पर अपलोड किया जाता है। राज्य वन विभागों और संघ राज्य क्षेत्रों द्वारा विभिन्न स्थलों पर किए गए पौधरोपण को जियो टैग किया जाता है। उनकी निगरानी की जाती है तथा वर्तमान मानदंडों और प्रक्रियाओं के अनुसार राज्योंध्संघ राज्य क्षेत्रों द्वारा पौधे की उत्तरजीविता का आकलन किया जाता है।
यह अभियान संपूर्ण सरकार और संपूर्ण समाज के दृष्टिकोण का अनुसरण करते हुए पौधारोपण और संरक्षण मंे सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देता है। जिसमें अवक्रमित भू-परिदृश्यों के पुनरूद्धार, हरित आवरण में वृद्धि, स्थानीय पारिस्थितिकी परिस्थितियों में सुधार तथा वृक्ष आवरण में वृद्धि के माध्यम से जैव-विविधता को सुदृढ़ करने में सहायता मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *