भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा तिरंगा सबको एक सूत्र में बांधता है-मनोज गौतम

दीपक मिश्रा 
हरिद्वार, 13 अगस्त। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। राज्यमंत्री डा.जयपाल सिंह चौहान के संयोजन में निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और देशभक्ति के नारेे लगाए। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यात्रा के संयोजक एवं राज्य मंत्री डा.जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान है। हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य देश की एकता और अखंडता का संदेश देना है। उन्होंने बताया कि पूर्वी मंडल में निकाली गयी तिरंगा यात्रा में जनता ने जिस उत्साह से भाग लिया, वह दर्शाता है कि ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र की जनता राष्ट्रभक्ति के लिए सदैव समर्पित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 140 करोड़ भारतीय एक हैं। राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य मनोज कुमार गौतम ने कहा कि तिरंगा हम सबको एक सूत्र में बांधता है। चाहे कोई भी जाति, धर्म या वर्ग हो, तिरंगे के सम्मान में सब एकजुट हैं। यह यात्रा युवाओं में देशप्रेम की भावना जगाने का काम करेगी। उन्होंने जनता और कार्यकर्ताओं को बधाई दी। तिरंगा यात्रा में जिला अध्यक्ष लव शर्मा, मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह, मंडल महामंत्री शिवम चौहान, मंडल महामंत्री विपिन घावरी, वीरेंद्र कुमार, हितेश चौहान, सुबोध, टेलूराम, भूप सिंह, सतीश, विजयपाल, मनीष, अजय, दीपांशु, गुड्डू, पारस, सुशांत, हरदीप, राजेंद्र मास्टर, मुकेश, साहिल बर्मन, संकेत सहित भाजपा मंडल कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *