शिव विहार कालोनी के मुख्य मार्ग की सड़क का पुनर्निर्माण तथा सड़क विस्तारीकरण का उदघाटन आज आयुष मंत्री मदन कौशिक, हरिद्वार मेयर किरण जैसल, पार्षद पिंकी चौधरी द्वारा नारियल फोड़कर किया

दीपक मिश्रा 

शिव विहार कालोनी के मुख्य मार्ग की सड़क का पुनर्निर्माण तथा सड़क विस्तारीकरण का उदघाटन आज आयुष मंत्री मदन कौशिक, हरिद्वार मेयर किरण जैसल, पार्षद पिंकी चौधरी द्वारा नारियल फोड़कर किया गया। उदघाटन पश्चात के शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर के पदाधिकारियों ने समिति कार्यालय में मेयर किरण जैसल तथा स्थानीय पार्षद पिंकी चौधरी, आयुष मंत्री मदन कौशिक का स्वागत एवं आभार प्रकट किया । समिति के संरक्षक डॉ के पी एस चौहान ने पिंकी चौधरी की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारी पार्षद कालोनी वासियों की सेवा में समर्पित रह कर उनकी समस्यायों के समाधान हेतु तत्पर रहती है। डॉ चौहान ने मेयर साहिबा की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने हरिद्वार नगरीय क्षेत्र में मांस विक्रय पर प्रतिबंध लगा कर उल्लेखनीय कार्य किया है हम सभी नगर वासी उनके आभारी हैं। डॉ चौहान ने कहा कि श्री मदन कौशिक जब 2003 में पहली बार विधायक बने तब से ही शिव विहार कालोनी को गौद लिया हुआ है इस लिए उनकी इस कालोनी पर विशेष कृपा रहती है।
इस अवसर पर सतीश चौहान, अविनेश कौशिक, छोटे लाल शर्मा, डा एस पी चमोली, सतपाल सिंह दीवान, दीपक चौहान, वीनित चौहान, सत्येन्द्र चौधरी, राजेन्द्र सिंह रोहेला, ममता सिसोदिया, हरीश त्यागी, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *