रक्तदान शिविर का आयोजन किया

दीपक मिश्रा

सशस्त्र प्रशिक्षण केंद्र हरिद्वार में प्रधानाचार्य/पुलिस उपमहानिरीक्षक अरुण मोहन जोशी की प्रेरणा से तथा उपप्रधानाचार्या सुश्री अरुणा भारती के मार्गदर्शन में आज दिनांक: 28.12.2023 को *सशस्त्र प्रशिक्षण केंद्र हरिद्वार तथा जी०आर०पी०के द्वारा संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर* लगाया गया।

रक्तदान शिविर का आयोजन समर्पण सेवा समिति के योगदान से जीवन रक्षक ब्लड सेंटर हरिद्वार की टीम द्वारा किया गया। समर्पण सेवा समिति मे दिनेश पवार (अध्यक्ष), दिनेश रावत (सचिव) उपस्थित रहे तथा जीवन रक्षक ब्लड बैंक से सुश्री शिवानी( लेब टेक्निसियन), सुश्री श्वेता(नर्सिंग स्टाफ), अंकुर कुमार (लेब टेक्निसियन), गौरव कुमार (लेब टेक्निसियन), रोहित कुमार( लेब टेक्निसियन), विजय कुमार(लेब टेक्निसियन) रहे और ब्लड बैंक की टीम का नेतृत्व सुनील चौधरी द्वारा किया गया।

रक्तदान शिविर में आरंभ से ही रक्तदान के लिये पुलिस प्रशिक्षुओं का जोश देखने लायक था। रक्तदान हेतु रजिस्ट्रेशन के लिये लगी पुलिस जवानों एवं प्रशिक्षुओं की भीड़ देख कर व्यवस्था में लगा मेडिकल स्टाफ भी प्रेरित होकर पूरे मनोयोग से शिविर की व्यवस्थाओं के सुचारू रूप से संचालन में लगा रहा।

आज रक्त दान हेतु इच्छुक लोगों के कुल 96 रजिस्ट्रेशन हुए तथा 33 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।

संस्थान की उपप्रधानाचार्या सुश्री अरुणा भारती भी शिविर के दौरान रक्तदाताओ का उत्साहवर्धन करती नजर आई। शिविर सुबह 11.00 बजे से दोपहर 02.00 बजे तक लगाया गया। रक्तदान शिविर के लिए आये दोनो संस्थानों को उपप्रधानाचार्या द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

आज के रक्तदान शिविर मे संस्थान में प्रशिक्षणरत अपर उपनिरीक्षक/ मुख्य आरक्षी नागरिक/पी०ए०सी० प्रशिक्षुओं, जी0आर0पी0 मुख्यालय के स्टाफ एवं ATC संस्थान के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

रक्त दान कराने हेतु आई दोनों संस्थाओं के प्रभारियों एवं मेडिकल स्टाफ के द्वारा रक्तदान हेतु पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा दिखाए गए जज्बे और मानवता के प्रति समर्पण की दिल खोल कर प्रशंसा की गई और कहा गया कि हमारी उत्तराखंड पुलिस वास्तविक रूप से जनता के प्रति समर्पित और निष्ठावान पुलिस है।

रक्तदान शिविर के आयोजन की सम्पूर्ण व्यवस्था प्रतिसार निरीक्षक नरेश जखमोला, अंतः कक्ष प्रभारी निरीक्षक संजय चौहान, निरीक्षक प्रीतम सिंह, प्रतिसार निरीक्षक जी०आर०पी० बिपेन्द्र चौधरी, सूबेदार मेजर राजेन्द्र लखेड़ा, उ0नि0 गीता पाण्डे, मेजर प्रेम प्रकाश भट्ट, मुख्य आरक्षी शशांक, नायक सोनिया, आरक्षी शैलेन्द्र एवं सहायक स्टाफ के द्वारा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *