पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दुख प्रकट कर श्रद्धांजलि दी।

दीपक मिश्रा 

 

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दुख प्रकट कर श्रद्धांजलि दी। मायापुर में आयोजित शोक सभा में महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि देश ने एक नेता ही नहीं बल्कि मार्गदर्शक भी खोया। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का कार्यकाल स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव के कार्यकाल में वित्त मंत्री रहते हुए देश की अर्थव्यवस्था को संभाला। उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह एक कुशल राजनीतिज्ञ थे जिनका सम्मान पक्ष और विपक्ष दोनों करते थे। उन्होंने सदैव छोटे और बड़ों का सम्मान किया।
वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह का सम्मान पूरा विश्व करता था। उनके कार्यकाल में विदेश से भी अच्छे संबंध थे। पूर्व प्रधानमंत्री का देहांत कांग्रेस के लिए बहुत नुकसानदायक है।
निवर्तमान पार्षद उदयवीर सिंह चौहान और युवा नेता वरुण बालियान ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह देश को एक नई दिशा देकर गए हैं। उनका दस वर्ष के प्रधानमंत्रित्व कार्यकाल में कई जनहित की योजनाओं का लाभ आज भी गरीब तबका उठा रहा है। उनके कार्यकाल को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर
मुकर्रम अंसारी, इसरार सलमानी, शम्मा ठेकेदार, नाहिद अख्तर, सोम त्यागी, क्षेत्रपाल सिंह चौहान, अकरम अंसारी, मनोज सैनी, कैलाश भट्ट, बलराम गिरी कड़क, महावीर वशिष्ठ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *