छात्राओं को दी स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारियां

दीपक मिश्रा 

हरिद्वार, 27 दिसम्बर। पथरी क्षेत्र के बहादरपुर जट गांव स्थित आदर्श बाल सदन इंटर कालेज में अमेरिका इंडिया फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे मानसी 2 कार्यक्रम के अंतर्गत किशोरियों को स्वास्थ्य संबंधी और इस अवस्था में होने वाले शारीरिक और मानसिक बदलाव के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान प्रोग्राम ट्रेनर शाजिया और दीपमाला ने जानकारी देते हुए बताया कि किशोरावस्था में अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। क्योंकि इस अवस्था में किशोरियों में अनेक बदलाव होते हैं। जिसके लिए विटामिन और मिनरल्स की अधिक जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि हमें अपने भोजन में पोषक तत्व वाली चीजों को शामिल करना चाहिए। बाजार में मिलने वाले खाने से बचना चाहिए। उन्होंने बताया कि किशोरियों को अपने आसपास के व्यक्तियों से भी सावधान रहना चाहिए। यदि कोई व्यक्ति परेशान करता है तो उसकी जानकारी अपने माता पिता को देनी चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य ने अमेरिका इंडिया फाउंडेशन का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से किशोरियों में जागरुकता आएगी और वह अपने आप को सेहतमंद रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि आजकल साइबर क्राइम भी बढ़ रहे हैं। इसलिए हमें अनचाहे लिंक पर फॉलो नहीं करना चाहिए और किसी भी जानकारी को शेयर करने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह पता कर लेना चाहिए। इस अवसर पर अनुपमा चौहान, अरुणा यादव, विकास कुमार, शाहिद अली, सुरेंद्र सिंह, अनीता चौहान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *