दीपक मिश्रा
पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने प्रदेश सरकार द्वारा बनाए गए नए भू कानून पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे एक ऐतिहासिक फैसला बताया और मुख्यमंत्री को इसके लिए बधाई देते हुए कहा कि इस नए भू कानून से भू माफियाओं पर नकेल कशी जाएगी और बाहरी प्रदेशों के लोगों को ठगी से भी निजात मिलेगी उन्होंने कहा इस कानून से प्रदेश के लोगों में डर भय था वह दूर होगा और जमीनों का संरक्षण प्रदेश हित में होगा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र है चुनाव की संपूर्ण प्रक्रिया के पश्चात ही इस पर निर्णय होगा उन्होंने कहा कि वह एक सामान्य कार्यकर्ता की भांति कार्य करते हुए भाजपा की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य करते रहेंगे इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ओम प्रकाश जमदग्नि आदि भी उपस्थित रहे