बैठक मे समिति कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का चुनाव किया

दीपक मिश्रा 

 

शिव विहार आर्य नगर में शिव विहार विकास समिति की कल देर सायं हुई बैठक मे समिति कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया जिसमें सर्वसम्मति से डॉ के पी एस चौहान – संरक्षक , डॉ एस पी चमोली -अध्यक्ष , मुकेश कपूर -उपाध्यक्ष, विनीत चौहान -महासचिव, अविनेश कौशिक- संगठन मंत्री, दीपक चौहान – कोषाध्यक्ष, भजनलाल – आडिटर, कविता गुप्ता – प्रचार मंत्री, एडवोकेट अखिलेश शर्मा – लीगल एडवाइजर, ठाकुर शानू चौहान -सहसचिव, सत्यपाल दीवान – कार्यालय प्रभारी तथा सतीश चौहान, एडवोकेट कुशलपाल सिंह चौहान, सुरेश कुमार शर्मा को सक्रिय कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है।
बैठक मे कालोनी के मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण हटवाने , कालोनी में पार्क बनवाने, अवारा कुत्तों से छुटकारा दिलाने तथा गन्दे नालो की सफाई कराने, कालोनी में रात्रि में असामाजिक तत्वों के घूमने एवं शराब व नशेड़ियों की धरपकड़ के लिए पुलिस का रात्रि गस्त करने के लिए स्थानीय पार्षद एवं महापौर से पुनः ज्ञापन पत्र प्रेषित तथा आगामी 13 मार्च को भव्य होलिका दहन कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *