वरिष्ठ कार्यकर्ता भाजपा की नींव हैं : आदेश चौहान

दीपक मिश्रा

 

आज भाजपा की ओर से चलाए जा रहे महासंपर्क अभियान के तहत रानीपुर विधानसभा का ज्वालापुर मोती महल मंडप में वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को पटका पहना कर सम्मानित किया गया।
मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर भाजपा अलग-अलग कार्यक्रमों के जरिए जनता के बीच जाकर इसे पर्व के रूप में मना रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है।
रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि वरिष्ठ कार्यकर्ता हमारी पार्टी की नींव है भाजपा अपने हर कार्यकर्ता का सम्मान करती है।
वरिष्ठ कार्यकर्ता भाजपा संगठन की शक्ति है इनकी मेहनत और समर्पण को भुलाया नहीं जा सकता ।
उन्होंने केंद्र सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल में हासिल की गई उपलब्धियों की कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा की।
सम्मेलन में मुख्य रूप से वरिष्ठ कार्यकर्ता काशीनाथ जी, शिव कुमार भगत जी ,लाखन सिंह जी, छोटेलाल जी,रामअवतार शर्मा जी,इंद्राज दुग्गल,सुजान सिंह बिष्ट,सुरेंद्र कर्णवाल, वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन संयोजक अमरीश शर्मा, जिला मंत्री रजनी वर्मा, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा, मोहित शर्मा, कैलाश भंडारी,महामंत्री हंसराज कटारिया सहित अंकुर पालीवाल,आलोक चौहान,हरीश नरुला, ईश्वर चन्द जैन , अभिनन्दन गुप्ता , अश्विनी सिखौला ,अनुज झा , प्रमोद सैनी, शिव कुमार वालिया , यशवीर त्यागी ,सुरेन्द्र शर्मा , सुरेन्द्र चौहान ,राणा सेठी ,चरण सिंह प्रधान , कन्हैयालाल सिंह , प्रमोद डोभाल , श्रीराम पुरी , राजेन्द्र नेगी , श्री चन्द बुटोला ,उमा सिंह गोसाई, के एन जोशी, रण धीर त्यागी , पी डी यादव , जय पाल शर्मा,
कलावती चौहान, साधना राघव, मधु शर्मा,सरोज बहुगुणा, ममता अग्रवाल , नीतू शर्मा, पूनम चौहान, संतोष सैनी, प्रमिला गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *