हरिद्वार विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल सेल के अर्न्तगत टेक्संग्राम – तकनीकी महोत्सव का आयोजन किया गया।

दीपक मिश्रा 

आज दिनांक 9 अप्रैल 2025, हरिद्वार विश्वविद्यालय रूडकी में तकनीकी महोत्सव टेक्संग्राम का भव्य उद्घाटन हुआ। इस शुभ अवसर पर हरिद्वार विश्वविद्यालय के अध्यक्ष सी.ए.एस.के. गुप्ता, उपाध्यक्ष श्री नमन बंसल, कुलपति प्रो. डी.बी. सिंह, प्रो कुलपति प्रो. रमा भार्गव, और प्रो0 वाईस चांसलर डॉ0 आदेश आर्य, डायरेक्टर विपिन सैनी, रजिट्रार सुमित चौहान सहित सभी विभागों के प्रमुख उपस्थित रहे। इस वार्षिक महोत्सव की शुरुआत रिबन काटकर की गई। उद्घाटन समारोह में उपस्थित सभी कपहदपजंतपमे ने छात्रों को संबोधित किया और उनकी मेहनत की सराहना की इस वर्ष लगभग 100 प्रोजेक्ट्स का प्रदर्शन किया गया, जो कि ए आई, डेटा साइंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स और अन्य नवोन्मेषी तकनीकों पर आधारित थे।
इन प्रोजेक्ट्स की जांच आईआईटी रुड़की और रुड़की इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के विशेषज्ञ प्रोफेसरों द्वारा की गई। छात्र अपने प्रोजेक्ट्स के माध्यम से नवीनतम तकनीकी समाधान पेश कर रहे थे, जो समाज और उद्योग के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रो. विपिन सैनी, डॉ. एकता जैन, डॉ. हिमाद्री फुकन, डॉ. रोहित कुमार, डॉ. हिमांशु वर्मा, डॉ. सुमित कुमार, डॉ. हरीहरा सुदन, डॉ. मृणालिनी सिंह, डॉ. निर्मल पांडे और रजिस्ट्रार सुमित चौहान का महत्वपूर्ण योगदान रहा। छात्रों ने अपने शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया और उनकी मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।
विश्वविद्यालय के छात्रों ने बताया कि उन्हें प्रोजेक्ट्स बनाने में बहुत मदद मिली और सभी ने उत्साह के साथ अपने विचार साझा किए। सी.ए.एस.के. गुप्ता ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उन्हें उन्नत प्रोजेक्ट्स पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और नवाचार के नए क्षेत्रों में काम करना चाहिए। टेक्संग्राम महोत्सव ने छात्रों को न केवल अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया, बल्कि उन्हें भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के लिए तैयार करने का भी एक मंच प्रदान किया। यह महोत्सव हरिद्वार विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और तकनीकी विकास में एक महत्वपूर्ण कदम है ओर आगे भी ऐसे ही विश्वविद्यालय छात्र-छात्राओं के लिये महत्तवपूर्ण प्रोग्राम आयोजित करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *