आरती का विमोचन मेयर किरण जैसल ने किया।

दीपक मिश्रा 

हरिद्वार/ हनुमान जयंती के अवसर पर दक्षिण काली माता मंदिर में श्री धारी माता की चालीसा एवं आरती का विमोचन मेयर किरण जैसल ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति, धर्म के बारे में सभी को जानकारी होनी चाहिए। सभी धर्म आपसी भाईचारे का संदेश देते हैं। मनुष्य को एक दूसरे के साथ मिलजुलकर खुशहाली से रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्री धारी माता के चालीसा पढ़ने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। धारी माता सभी पर अपना आशीर्वाद बनाए। कार्यक्रम के आयोजक उद्योगपति और समाजसेवी तोष कुमार जैन ने कहा कि उत्तराखंड देवी देवताओं की भूमि है और हरिद्वार धर्मनगरी है। जिस पर देवी देवताओं का आशीर्वाद होता है उसे कोई कष्ट नहीं होता। सभी को श्री धारी माता की चालीसा पढ़नी चाहिए और जो भी चालीसा पढ़ता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। सृष्टि के समस्त कार्य परमात्मा द्वारा होते हैं। कार्यक्रम में समाजसेविका मोनिका जैन, चालीसा रचनाकार रमेश चंद्र शर्मा, अंजू शर्मा, सुभाष चंद, डा विशाल गर्ग, दीपक शर्मा, राजकुमार शर्मा, अमित वालिया, नवीन रस्तोगी, रोहन शर्मा, संभव, सोनू वालिया, डोली शर्मा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *