दीपक मिश्रा
आज कांग्रेस पार्षदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मेयर को विष्णु घाट की साफ सफाई को लेकर ज्ञापन सौंपा।।
ज्ञापन सौंपते हुए पार्षद हिमांशु गुप्ता ने कहा कि विष्णु घाट पर कूड़े के ढेर लगे रहते हैं जिससे स्थानीय लोगों को और तीर्थयात्रियों को आने जाने में गंदगी व दुर्गंध से परेशान होना पड़ता है, जिसका निदान होना जनहित व हरिद्वार में तीर्थयात्रियों के आवागमन को ध्यान में रखते हुए अत्यंत आवश्यक है,
ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से पार्षद सोहित सेठी, पुनीत कुमार, राहुल चौहान,युवा व्यापार मण्डल अध्यक्ष माधव बेदी, मोती बाजार व्यापार मण्डल कोषाध्यक्ष मोहित गर्ग,ज्योति चोपड़ा, गर्वित सूरी, सुमित गर्ग,कुंवर सिंह मढ़वाल, तरूण शर्मा आदि साथी मौजूद रहे।