दीपक मिश्रा
हरिद्वार, 10 मई l
केन्द्र सरकार द्वारा लम्बे समय से चली आ रही सामाजिक संगठनों कि मांग जनगणना के साथ जातिगत जनगणना कार्य सितंबर माह से देश में आरम्भ करें जाने का ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन ने स्वागत करते हुए इसके साथ आर्थिक जनगणना भी करने की मांग रखी है l ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रदीप ज्योति ने केंद्र सरकार की इस पहल का स्वागत किया l
फेडरेशन के राष्ट्रीय महामंत्री पंडित पदम प्रकाश शर्मा ने सरकार की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि जातिगत जनगणना के साथ आर्थिक जनगणना करने से देश में आर्थिक रूप से पिछले लोगों की सूचना संकलन में मदद मिलेगी जिससे विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का मार्ग प्रशस्त होगा l
संगठन प्रतिनिधियों ने केंद्र सरकार से जनगणना व जातिगत जनगणना के साथ साथ आर्थिक क्षेत्र की भी जनगणना कार्य करावाये जाने की मांग रखी l संगठन पदाधिकारीयो ने कहा कि जाति जनगणना के साथ आर्थिक जनगणना करने से ब्राह्मण वर्ग सहित समस्त जातियां के आर्थिक रूप से पिछड़े हुए लोगों को केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा मिलने वाले लाभ का सही सही मूल्यांकन हो सकेगा l
संगठन पदाधिकारीयो ने कहा कि इससे देश के अगड़े व पिछडो का सही मूल्यांकन हो सकेगा l
संगठन के राष्ट्रीय सचिव अश्विनी तिवारी, संदीप शर्मा एवं रमेश ओझा ने कहा कि सरकार द्वारा जातिगत जनगणना की मांग पूरी करने से देश में विभिन्न योजनाओं के वास्तविक पात्र लोगों की सूचना संकलन में सहयोग मिलेगा l
ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन की कोर कमेटी के सदस्य एवं वरिष्ठ पदाधिकारी कै सी दवे, चंद्रशेखर शर्मा, एडवोकेट केशवराव कोंडापल्ली, यशपाल तिवारी, एन मालिनी, सुरेश द्विवेदी, सुरेश श