मीराबाई का घाट हरिद्वार में बनवाने हेतु ज्ञापन दिया

दीपक मिश्रा 

 

मेड़तासिटी।सोमवार हरिद्वार नगर निगम में मेयर प्रतिनिधि सुभाष जी जैसल पार्षद राजेश शर्मा पार्षद नितेश पूर्व अनुसूचित जाति आयोग सदस्य श्यामल प्रधान से मुलाकात कर मेड़ता नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष अनिल थानवी ने हरिद्वार में भक्त शिरोमणि विश्व विख्यात मीराबाई का घाट हरिद्वार में बनवाने हेतु ज्ञापन दिया पूर्व पालिका अध्यक्ष अनिल थानवी ने बताया कि भक्तों में श्रेष्ठ भक्त शिरोमणि विश्व विख्यात मीराबाई जो कि भगवान कृष्ण की अनन्य भक्त थी उनके नाम से हरिद्वार में भी घाट का निर्माण हो सके जिसके लिए नगर निगम में ज्ञापन दिया गया आगामी बोर्ड की बैठक में मीराबाई के नाम से घाट बन सके जिसका प्रस्ताव आने वाली बोर्ड की मीटिंग में पारित कर दिया जावे ताकि पूरे भारतवर्ष में मीराबाई श्री कृष्ण के जो भक्त हैं उनको हरिद्वार में भी घाट उपलब्ध हो जाएगा पूरे भारतवर्ष में मीरा की भक्ति वी कृष्ण के प्रति प्रेम के भाव एवं गीत है जो आज पूरे भारतवर्ष में विख्यात है मीरा अपने जीवन काल में मेड़ता सिटी में उसका जन्म हुआ चित्तौड़ मीरा की शादी हुई बाद में वृंदावन होते हुए हरिद्वार में भी अल्प समय मीरा ने यहां कृष्ण की भक्ति की फिर यहां से डाकोर होती हुई द्वारका में कृष्ण की भक्ति में लीन हो गई अंतिम समय में मीरा भगवान कृष्ण की मूर्ति में शमा गई आज नगर निगम के मेयर प्रतिनिधि सुभाष जी जैसल का मीरा का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष अनिल थानवी ने आगामी बोर्ड की बैठक में मीरा के नाम से घाट बनाने का प्रस्ताव पारित करने का निवेदन किया । इस मौके पर पूर्व पालिका अध्यक्ष अनिल थानवी नगर निगम के मेयर प्रतिनिधि सुभाष जैसल पार्षद राजेश शर्मा पार्षद नितेश शामिल प्रधान पंडित अग्नि देव शास्त्री आदि मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *