गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय में शिक्षकेत्तर कर्मचारी यूनियन का क्रमिक अनशन 34वें दिन जारी रहा।

दीपक मिश्रा 

गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय में शिक्षकेत्तर कर्मचारी यूनियन का क्रमिक अनशन 34वें दिन जारी रहा।सम विश्वविद्यालय में चल रहा क्रमिक अनशन देश के गलियारों में अपनी पहचान बनाता जा रहा है।धरना पर कर्मचारी अवकाश के दिनों में अपने घरेलू कामकाज को छोड़कर पहुंच रहे है।इससे धरने की गरिमा बढ़ती जा रही है।कर्मचारियों ने धरना स्थल को अपनी आस्था और विश्वास का व्यवहार बना लिया है। यूनियन के अध्यक्ष रजनीश भारद्वाज ने कहा कि विश्वविद्यालय में चल रहा धरना आस्था है और कर्मचारियों का सहयोग हमारा विश्वास है।कर्मचारियों को रक्षा बंधन पर वेतन नहीं मिला बल्कि धरने के प्रति कर्मचारियों समर्पण और निखरा है।इस सहयोग को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।धरने की रीढ़ हमारे सभी कर्मचारी है।क्रमिक अनशन जल्दी अंगलाई लेने जा रहा है।यूनियन के महामंत्री नरेंद्र मलिक ने कहा कि उत्तराखंड में त्रासदी आ हुई है वैसे ही गुरुकुल साक्षात् में त्रासदी ला जा रही है।कर्मचारियों के दिलों के साथ उनके पेट पर डंका डाला जा रहा है।इस तरह का व्यवहार गुरुकुल के किसी भी प्रशासन ने किया ।गुरुकुल में इससे बड़ी विडंबना और क्या होगी।सभाओं ने कर्मचारियों पर कोड़े बरसाना शुरू कर दिए है।उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रशासन हमारे साथ कुछ भी कर सकता है। विश्व विद्यालय का माहौल वर्तमान लगातार खराब होता जा रहा है।सभी कर्मचारी प्रशासन की इज्जत कर रहे है तो प्रशासन सजा देने से चूक नहीं रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *