दशरथ मरण का दृश्य देखकर दर्शकों की आंखों से अश्रुधारा बह निकली

दीपक मिश्रा 

हरिद्वार में आयोजित भव्य रामलीला महोत्सव के नौवें दिन श्री राम और केवट संवाद, दशरथ मरण और भरत पुनर्मिलन के नौका दृश्य का मंचन किया गया। कलाकारों के अद्भुत प्रदर्शन से दर्शक अभिभूत हो गए। हरिद्वार श्री रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला में कलाकारों ने श्री राम के वन पहुंचने से पूर्व श्री राम और केवट संवाद का मंचन किया।
इसके अतिरिक्त कलाकारों द्वारा राजा दशरथ और श्रवण के बीच संवाद तथा दशरथ की मृत्यु का भी मंचन किया गया। दशरथ की मृत्यु का दृश्य देखकर दर्शकों की आंखों में आंसू आ गए। नाटक के अंत में श्री राम और भरत का पुनर्मिलन दिखाया गया। इस दृश्य ने भी दर्शकों को भावुक कर दिया। इसके बाद भरत श्री राम की चरण पादुकाएं लेकर वन से अयोध्या की ओर लौटते हैं। इस अवसर पर रामलीला मंचन देखने आए अतिथियों का समिति पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया।
कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र चड्ढा,
श्रीरामलीला संपत्ति कमेटी के अध्यक्ष सुनील भसीन, मुख्य दिग्दर्शक भगवत शर्मा मुन्ना, दिग्दर्शक मनोज सहगल, विनोद नयन, वीरेंद्र गोस्वामी महाराज कृष्ण सेठ ट्रस्ट कमेटी के मंत्री रविकांत अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रविंद्र अग्रवाल आदि मौजूद थे। रंगमंच का संचालन डॉ संदीप कपूर एवं विनय सिंघल ने किया। ऋषभ मल्होत्रा, विशाल गोस्वामी, राहुल वशिष्ट, अंजना चड्डा, पवन शर्मा, दर्पण चड्ढा, मनोज बेदी, सुनील वधावन, विकास सेठ, गोपाल छिब्बर, कन्हैया खेवडिया, नीरज भसीन, महेश गौड़, सुरेंद्र अरोड़ा, मयंक मूर्ति भट्ट, सहित सम्पूर्ण कार्यकारिणी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।लीला मंचन के माध्यम से दर्शकों की प्रशंसा लूटने हेतु कमेटी ने अत्यधिक प्रयत्न किया एवं सफ़लता प्राप्त की।
आज की लीला में श्रीराम के अभिनय मे पवन खैरवाल, लक्ष्मण नीरज चौहान, माता सीता अरचित सेमवाल, सुमंत्र मनोज शर्मा, वशिष्ठ मुकुल गिरी व दशरथ संजीव गिरी, केवट के अभिनय मे मनोज सहगल तथा अन्य कलाकारो – वर्षा, अंशु, अंजली, नोनि, पूजा तथा राघव ठाकुर, सीटू गिरी, सिद्दार्थ गिरी, अंकित चौधरी, अमित पांडे, विवेक शर्मा, राजेश कश्यप तथा शिखर जौहरी, नारायण (मंथरा) आदि ने बहुत सुंदर अभिनय करके पंडाल मे बैठे राम भक्तो का दिल जीता। बहुत सुंदर गायकी व डायलॉग बोलकर भी खचाखच भरे पंडाल में श्रोताओं को तालियां बजाने पर मजबूर किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *