दीपक मिश्रा
अभियांत्रिकी एवम प्रौद्योगिकी संकाय गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय चंद्रयान 3 मिशन का सीधा प्रसारण छात्रों को कंप्यूटर साइंस के सभागार में दिखाया गया। संकायाध्यक्ष प्रो० विपुल शर्मा ने छात्रों को सफल लैंडिंग पर बधाई दी एवम चंद्रयान मिशन के बारे में बताया। उन्होंने यह भी बताया कि सीधा प्रसारण पंडित लेखराम हॉस्टल में भी दिखाया गया। प्रो० सुनील पंवार ने बताया की समय का पल-पल किसी मिशन के लिए कितना महत्वपूर्ण हो सकता है ।कार्यक्रम का संचालन डॉ सुमित बंसल ने किया। महर्षि वाल्मिकी हॉस्टल के वार्डन डॉ० सुमित बंसल एवम गौरव कुमार छात्रों को सीधा प्रसारण के लिए सभागार की ओर ले गए, जहाँ छात्रों एवम शिक्षको ने एक साथ चंद्रयान 3 का सीधा प्रसारण देखा। पंडित लेखराम हॉस्टल के वार्डन डॉ धर्मेंद्र बालियान एवम डॉ० तनुज गर्ग ने सफल लैंडिंग अपर छात्रावास के समस्त छात्रों को बधाई दी। डॉ० कपिलदेव शर्मा , डॉ अतुल वार्ष्णेय ने हॉस्टल में छात्रों के साथ सफल लैंडिंग का सीधा प्रसारण देखा। अभियांत्रिकी संकाय के कार्यक्रम में संकाय के शिक्षक डॉ० मयंक पोखरियाल, डॉ प्रतीक अग्रवाल, संजय कुमार , डॉ० अमन त्यागी, संजय कश्यप समेत सैकड़ों छात्र मौजूद रहे। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० सोमदेव सतांशु एवम कुलसचिव डॉ० डी० एस ० मालिक ने चंद्रयान-3 की सफल लेंडिंग के लिए समस्त छात्रों, शिक्षको एवम देशवासियों को हार्दिक बधाई। उन्होंने कहा यह देश की महानतम उपलब्धियों में से एक है। सभी देशवासियों के लिए यह एक अत्यंत गौरव का क्षण है। इस मिशन से जुड़े सभी वैज्ञानिक हार्दिक बधाई के पात्र हैं।