मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में 215 उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये।

दीपक मिश्रा 

[12/31, 6:40 PM] Papa Ji: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में 215 उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। जिसमें 104 उप-निरीक्षक, 88 गुल्मनायक (पी.ए.सी) एवं 23 अग्निशमन द्वितीय अधिकारी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था, जनसुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन प्रणाली को और अधिक सशक्त बनाने में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने नवनियुक्त उप निरीक्षकों से कहा कि अब तक की उनकी परीक्षा केवल शुरुआत थी, असली परीक्षा अब शुरू हो रही है। उन्हें अब प्रदेश की सुरक्षा, कानून व्यवस्था, आपदा प्रबंधन एवं अग्निशमन जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड दो अंतरराष्ट्रीय एवं दो आंतरिक सीमाओं से लगा राज्य है। राज्य में शांति एवं सुव्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ नशा, साइबर क्राइम, महिला अपराध, यातायात, आपदा प्रबंधन, चारधाम एवं कांवड़ यात्रा जैसे अनेक मोर्चों पर पुलिस की प्रभावी भूमिका होती है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘स्मार्ट पुलिस’ के विजन का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य सरकार पुलिस बल को आधुनिक तकनीक, अत्याधुनिक उपकरणों और उत्कृष्ट प्रशिक्षण से परिपूर्ण करने के लिए कृतसंकल्प है। बीते तीन वर्षों में पुलिस कर्मियों के आवास के लिए लगभग 500 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं तथा कैशलैस स्वास्थ्य सुविधा की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा एवं डेटा एनालिटिक्स जैसी उन्नत तकनीकों में प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। महिला सुरक्षा को लेकर उत्तराखंड पुलिस के प्रदर्शन की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य ने महिला अपराधों के निस्तारण में राष्ट्रीय औसत से दोगुनी सफलता प्राप्त की है तथा गृह मंत्रालय की रिपोर्ट अनुसार पोक्सो एवं महिला अपराधों के मामलों के निस्तारण में देश में पाँचवाँ स्थान प्राप्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया है। इसके परिणामस्वरूप बीते चार वर्षों में 26 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। राज्य में सभी परीक्षाएँ पूरी तरह पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवनियुक्त कार्मिक अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे तथा राज्य की शांति, सुरक्षा और जनता के विश्वास को और अधिक मजबूत बनाएँगे।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, विधायक श्री खजानदास, श्री उमेश शर्मा काऊ, सचिव गृह श्री शैलेश बगोली, पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ, अपर पुलिस महानिदेशक डॉ. वी. मुरूगेशन, श्री ए.पी अंशुमान, आईजी श्री योगेन्द्र सिंह रावत एवं पुलिस के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
[12/31, 9:29 PM] Papa Ji: आज जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा ब्रह्मपुरी स्थित मनसा देवी मार्ग से वाल्मीकि चौक तक कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन कर अंकिता भण्डारी को न्याय देने की मांग की,कार्यक्रम का संयोजन पार्षद सोहित सेठी द्वारा किया गया।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और पार्षद सोहित सेठी ने कहा कि भाजपा सरकार अंकिता भण्डारी हत्याकांड के दोषी भाजपा नेताओं को बचाना चाहती है ,
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर और पूर्व अध्यक्ष महिला आयोग संतोष चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार में बेटियां असुरक्षित है जिसके कारण उत्तराखंड हिमालयी राज्यों में महिला अपराध में प्रथम स्थान पर है,
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू मिश्रा और महिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लता जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार में बेटियां इन्हीं के नेताओं से असुरक्षित है,
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पार्षद हिमांशु गुप्ता और पूर्व अध्यक्ष यूथ कांग्रेस नितिन तेश्वर ने कहा कि भाजपा सरकार उत्तराखंड में बेटियों की सुरक्षा करने में नाकाम साबित हुई है,
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता अनंत पाण्डेय और युवा नेता मयंक त्यागी ने कहा कि भाजपा सरकार में अंकिता तीन वर्ष से न्याय की प्रतीक्षा में है,
कैंडल मार्च में मुख्य रूप से पार्षद महावीर वशिष्ठ,महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव शशि झा, नलिनी दीक्षित,ममता सिंह, वरिष्ठ नेता मनोज सैनी,सोम त्यागी, ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा, युवा नेता उत्कर्ष वालिया,दीपक कोरी, धनीराम शर्मा,सोना देवी,मोना,नैना, अनुष्का,रजो,केशर देवी,रमा देवी, हीरावती,रेणु, विद्यावती, गीता,बबीता, सावित्री, जशोदा, पार्वती, लक्की,संपत, मुन्नी, विकास,भगवान जोशी ,कालूराम जैपुरिया आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *