नव वर्ष पर देर शाम विशेष दीवान सजाकर भेल स्थित गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार में कार्यक्रम आयोजित किया गया

दीपक मिश्रा 

हरिद्वार/ नव वर्ष पर देर शाम विशेष दीवान सजाकर भेल स्थित गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। वीरवार को आयोजित कार्यक्रम में रहिरास साहिब का पाठ और शब्द कीर्तन कर संगत ने श्री गुरु ग्रन्थ साहिब का आशीर्वाद लिया। संगत ने रहिरास साहिब का पाठ कर सभी के लिए सुखशांति की अरदास उपरांत भाई गुरप्रीत सिंह, भाई प्रिंसपाल हजूरी कीर्तन पटियाला वाले ने शब्द कीर्तन से संगत को निहाल किया।
इस अवसर पर प्रधान सुदीप सिंह सलूजा ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जैसे पिछला वर्ष प्रभु का सिमरन करते व्यतीत हुआ है वैसे ही नव वर्ष भी व्यतीत हो। सभी परमात्मा और गुरुओं के नाम का जाप करें। 4 जनवरी को गुरुद्वारे में दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाशपर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। शुक्रवार से अखंड पाठ का आरंभ और रविवार को अरदास समाप्ति होगी। प्रकाशपर्व पर महान शब्द कीर्तन का आयोजन होगा और अधिक से अधिक संगत पहुंचे।
इस अवसर पर उज्जल सिंह सेठी, गुरप्रीत सिंह, ज्ञानी संजय सिंह, ज्ञानी पंकज सिंह, बलदेव सिंह, निर्मल सिंह, हरभजन सिंह बाजवा, जोगेंद्र सिंह, हरदीप डोगरा, रोहिताश सिंह, सुरेंद्र कुमार, गुरलीन मनचंदा, मंजीत सिंह, सुरजीत सिंह, तरसेम सिंह, हरनाम सिंह, जगजीत सिंह, हरसिमरन, परमजीत सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *