दीपक मिश्रा
*मायापुरी हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति का विराट हिंदू सम्मेलन कल*
*सरस्वती विद्या मंदिर मायापुर में प्रातः 11 बजे से आयोजित होगा*
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की मायापुर बस्ती का एक विराट हिन्दू सम्मेलन सरस्वती विद्या मंदिर मायापुर में मायापुर हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
जिसमे क्षेत्र की जनता से बड़ी संख्या में सम्मिलित होने की अपील की गयी है।
उक्त सम्मेलन में पूज्य महंत विष्णु दास जी मुख्य संरक्षक के रूप में सम्मिलित रहेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में गरीबदासीय आश्रम के संचालक भागवताचार्य श्री रविदेव शास्त्री जी, एवं महंत गंगादास जी की उपस्थिति रहेगी। मुख्य वक्ता संघ के प्रान्त प्रचार प्रमुख श्रीमान संजय जी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
भाजपा के प्रदेश मीडिया सहसंयोजक विकास तिवारी ने बताया कि सभी कार्यकर्ताओं में इस कार्यक्रम के लिए बहुत उत्साह है।
आयोजन समिति के संयोजक मुकेश जोशी, सहसंयोजक मनोज मंत्री, एवं सचिव चंद्र शेखर कुर्ल, ने समस्त जानकारी देते हुए बताया कि इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में जनता के शामिल होने की संभावना है।