दीपक मिश्रा
कन्या गुरुकुल हरिद्वार के मनोविज्ञान विभाग में विश्व प्रसन्नता दिवस 20 मार्च 2026 के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में विभाग की सभी छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं द्वारा नृत्य गायन व लद्यु नाटिका का मंचन किया गया। इस वर्ष विश्व प्रसन्नता दिवस का थीम ‘ख़ुशी, प्यार देखभाल साझा करना’ है इसके अन्तर्गत छात्राओं मे दयालुता उदारता और एक दुसरे का समर्थन करना और समुदाय की भावना को मजबूत बनाने के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। छात्राओं के मध्य प्रसन्नता को एक सार्वभौमिक लक्ष्य के रूप मे बढ़ावा देना और सत्त विकास के लिए प्रसन्नता अनिवार्य है यह अहसास देना था।
छात्राओं ने लद्यु नाटिका के माध्यम से बताया कि, खुशी केवल पैसा कमाने या भौतिक सफलता पाने में नहीं बल्कि मानसिक शांति और संतुष्टि में है। विभाग प्रभारी डा॰ सुनीता रानी ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि आज के युग मे व्यक्ति रोजमर्रा की जिन्दगी में अनेक प्रकार के तनावों का अनुभव करता है, और यह दिन तनाव और मानसिक संतुलन को बनाये रखने के लिए प्रेरित करता है। ऐसे दिवसो के माध्यम से लोगो को एक दूसरे के प्रति दयालुता फैलाने और अच्छे मानवीय संबंध बनाने के लिए प्रोत्साहित करता है। डा॰ ऋचा सक्सैना ने बताया कि सरकार को सार्वजनिक नीति बनाते समय नागरिकों व छात्राओं की ख़ुशी और कल्याण को सर्वोपरि रखना चाहिए। खुष रहने के विशेष सुझाव देते हुये उन्होंने कहा कि खुशी सामाजिक जुड़ाव, नियमित व्यायाम, दूसरो की मदद और प्रकृति से जुड़ाव करने पर मिलती है।
कार्यक्रम का संचालन डा॰ सुनिता रानी, डा॰ ऋचा सक्सैना व डा॰ पारूल मलिक ने किया। शोध छात्रा भव्या अरोड़ा, लैब अस्सिटेन्ट दीपा साहू व लैब अटेन्डेन्ट हरिराम का कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग रहा।