एक घंटे में 51 लाख राम नाम जप के माध्यम से मनाई गई राम नवमी

दीपक मिश्रा 

 

हरिद्वार। श्री राम नाम विश्व बैंक समिति के तत्वाधान में पूरे देश की सभी इकाइयों पर श्री राम नवमी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमें सभी राम भक्तों द्वारा पुस्तकों पर एक घंटे में 51 लाख बार राम नाम लिखा गया। जोकि अपने आप में एक रिकॉर्ड रहा।

श्री राम नाम विश्व बैंक समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुमित तिवारी ने कहा कि राम नाम में वो अपार शक्ति है जोकि बड़ी बड़ी समस्या का समाधान कर देती है। उन्होंने कहा कि श्री राम नाम विश्व बैंक समिति के पूरे भारत में फैली सभी इकाइयों पर श्री राम नाम लेखन का आयोजन किया गया जिसके रेकॉर्ड एक घंटे में 51 लाख राम नाम जप किए गए। संस्था के ramnaam ऐप पर भी लोग लाखों लाखों नाम एक दिन में लिख देते है जोकि हर मनुष्य को सीधे काम से राम की ओर ले जाने का कार्य करता है।

हरिद्वार सांसद प्रतिनिधि राजेश रस्तोगी ने कहा कि श्री राम नाम विश्व बैंक समिति की पहल “काम से राम की ओर” प्रेरणादायक है। जोकि मनुष्य के व्यस्ततम समय में भी व्यक्ति को ईश्वर से जोड़ता है। राम का नाम लेने से तो पत्थर भी तर जाते है तो मनुष्य क्या चीज़ है राम नाम के प्रभाव से वह भी भवसागर पार हो जाता है।

इस मौके पर सफल प्रयास मिशन के अध्यक्ष करण पंडित, आचार्य माधव शरण, जोगेंद्र सिंह मावी, ज्योतिषाचार्य पुनीत जी, मुकेश शर्मा, कुलदीप अरोड़ा, कुलदीप राय, राजकुमार, इशिका धीमान, मोहित चौहान, शशिकांत शर्मा, ज्योति शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *