भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन ने बिजली विभाग पर लगाया किसान पर गलत तरीके से मुकद्मा दर्ज करने का आरोप

दीपक मिश्रा 
हरिद्वार, 27 मार्च। भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन के पदाधिकारियों ने विद्युत विभाग पर यूनियन के पदाधिकारी किसान के घर छापेमारी और गलत तरीके से मुकदमा दर्ज कराए जाने का आरोप लगाते हुए प्रदेश अध्यक्ष इरफान भट्टी के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता प्रदीप चौधरी के कार्यालय पर पहुंचकर उन्हें ज्ञापन सौंपा और निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष इरफान भट्टी ने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा जट बहादरपुर निवासी किसान जाबिर अली के आवास पर छापामारी कर मुकदमा दर्ज किया गया है। छापेमारी में कोई तार या कटिया नहीं मिला। इसके बावजूद उनके खिलाफ गलत तरीके से मुकद्मा दर्ज करा दिया गया। इरफान भट्टी ने कहा कि मुकद्मा दर्ज कर जाबिर अली को मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। इरफान भट्टी ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसानों को निर्बाध रूप से बिजली पानी की आपूर्ति की जाए और बिजली चोरी के नाम पर उत्पीड़न नहीं किया जाना चाहिए। राष्ट्रीय महासचिव इरशाद अली ने कहा कि विभाग के अधिकारियों को छापेमारी की कार्रवाई की उच्चस्तरीय जांच करानी चाहिए। किसी का भी उत्पीड़न ना किया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में पंकज मलिक, रईस अहमद, यशपाल ठाकुर, महावीर, राजेंद्र, जाबिर अली, डा.शमशाद, एजाज अली आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *