रोग निदान की अन्य तकनीकों से अधिक सटीक एवं सुरक्षित है ए आई एंड रेटिना स्केन तकनीक

दीपक मिश्रा 

रोग निदान की अन्य तकनीकों से अधिक सटीक एवं सुरक्षित है ए आई एंड रेटिना स्केन तकनीक , उक्त बात आज इ एम ए कैम्पस बालाजी इन्स्टीट्यूट एंड केंसर रिसर्च सेंटर अलीपुर आनन्द नगर बहादराबाद में आयोजित चिकित्सकों की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष डा के पी एस चौहान ने अपने सम्बोधन में कही । डा चौहान ने कहा कि ए आई एंड रेटिना स्केन तकनीक (आइरिस एनालिसिस) ऐसी तकनीक है जिससे शरीर में व्याप्त बीमारी की अनुवांशिकता का पता चलने के साथ ही शरीर के भूत, भविष्य, वर्तमान का पता चलता है । इस प्रकार इस तकनीक को हम शरीर का ज्योतिष भी कह सकते है । इस तकनिकी जांच से बिना रक्त परीक्षण के ही शरीर में टरेस एलीमेंट तथा अन्य पौषक तत्वों की कमी का भी पता चल जाता है और रोगी या व्यक्ति का डोमिनेंस भी पता चल जाता है । डा चौहान ने कहा कि जनता में इस तकनीक के प्रचार प्रसार की कमी है । इ एम ए नि:शुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन कर इसका प्रचार प्रसार तथा रोगियों को चिकित्सा लाभ देने का कार्य अगले माह से करने जा रही है ।
बैठक में आदेश शर्मा , डा अशोक कुमार, डा हीना कुशवाहा, डा ऋचा आर्य, डा वी एल अलखानिया, डा नीलम भारती, डा बी बी कुमार, डा अमर पाल अग्रवाल, चांद उस्मान , डा राशिद अब्बासी , डा सुनील अग्रवाल, डा संजय मेहता, डा कुलदीप चौधरी, डा वसीम अहमद, डा सुबोध चौहान, डा हरबंस सिंह, डा अंशुल सागर कौशिक उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *