नाबालिगा को बहला फुलसाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दीपक मिश्रा 
हरिद्वार, 29 मार्च। नाबालिगा को बहला फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोपी को थाना पथरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 27 मार्च को थाना क्षेत्र निवासी परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर मनीष पुत्र बबलू निवासी बादशाहपुर पर नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर घर से ले जाने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल में जुटी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी मनीष को ग्राम भुआपुर के निकट से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में एसआई विपिन कुमार, एसआई शाहिदा परवीन, कांस्टेबल रविंद्र बिष्ट व मुकेश चौहान शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *