दीपक मिश्रा
हरिद्वार, 30 मार्च। सोमवार को श्री तुलाराम गोपाल दास मित्तल सरस्वती शिशु मन्दिर मायापुर का वार्षिक परीक्षाफल वितरित किया गया। मुख्य अतिथि मेयर किरण जैसल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथी मेयर किरण जैसल, विशिष्ट अतिथी मायादेवी मंदिर के मुख्य साधक संत दिवाकर महाराज, विद्यालय के प्रधानाचार्य करनेश कुमार, विद्यालय के प्रबंधक जगपाल सिंह, कोषाध्यक्ष प्रभुदयाल अग्रवाल ने कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरूस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
छात्र-छात्राओं व अभिभावकों को संबोधित करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि आज का दिन छात्रों के लिए जीवन की अगली सीढ़ी के रूप में है। छात्र-छात्राएं अगली कक्षा में प्रवेश कर नई उमंग और जोश के साथ नए लक्ष्यों की ओर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि पीएम मोदी के 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के संकल्प में सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र-छात्राएं भी योगदान करेंगे। इस अवसर पर प्रबंध समिति के सदस्य रमेश भाटिया, नीरज, समाजसेवी गौरव भारद्वाज मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भरोसानंद डबराल ने किया।