सरकार कर रही विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास-रवि बहादुर

दीपक मिश्रा

हरिद्वार, 3 सितम्बर। मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओ पर मुकद्मे दर्ज किए जाने के विरोध में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व महासचिव वरूण बालियान के नेतृत्व में चन्द्राचार्य चैक पर प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार डरी हुई है और कांग्रेस कार्यकताओं पर झूठे मुकद्मे दर्ज कर विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। रवि बहादुर ने कहा कि लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता डरने वाले नहीं है और राहुल गांधी के नेतृत्व में सड़क से सदन तक संघर्ष करने के लिए तैयार हैं। पूर्व प्रदेश महासचिव वरूण बालियान ने कहा कि प्रदेश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात हैं। केंद्र सरकार की तर्ज पर प्रदेश की भाजपा सरकार भी सरकारी मशीनरी के सहारे विपक्ष की आवाज दबाने का काम कर रही है। सरकार चाहे जितने मुकद्मे दर्ज कर ले। लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता पीछे नहीं हटेंगे और जन मुद्दों को लेकर आवाज उठाते रहेंगे। मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने कहा कि जनता की आवाज उठाना विपक्ष का मौलिक अधिकार हैं। लेकिन सरकार मौलिक अधिकारों के हनन पर उतारू है। लेकिन कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता बिना डरे हर स्तर पर संघर्ष के लिए तैयार है। पूर्व राज्यमंत्री नईम कुरैशी व मकबूल कुरैशी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार की हिटलरशाही से डरने वाले नहीं है। कांग्रेस ने जिस प्रकार अंग्रेज सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ी। उसी प्रकार भाजपा सरकार से भी लड़ने का तैयार है। अनिल भास्कर व अमरदीप रोशन ने कहा कि जन अधिकारों व जन मुद्दों के लिए संघर्ष करना कांग्रेस की जिम्मेदारी है। अपने इस जिम्मेदारी को निभाने से कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी। प्रदर्शन व पुतला दहन करने वालों में मेयर अनिता शर्मा, सचिन चैधरी, लक्ष्य चैहान, पार्षद सुहैल कुरैशी, सुनील कुमार, हिमांशु बहुगुणा, पीसीसी सदस्य राहुल चैधरी, तस्लीम कुरैशी, अमित कुमार, नारायण, दिव्यांश अग्रवाल, अकिंत चैधरी, इलमास ईम्मी, दिनेश यादव, तनवीर कुरैशी, अनिल चैहान, अज्जू खान, सुमित त्यागी, गौरव चैहान, निखिल सौदाई, युसूफ, जावेद खान, जुनैद, जानी, तरूण गर्ग आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *