पुलिस से अभद्रता व तोड़फोड़ पर सख्ती, 5 आरोपी गिरफ्तार

दीपक मिश्रा 

पुलिस से अभद्रता व तोड़फोड़ पर सख्ती, 5 आरोपी गिरफ्तार
…सड़क हादसे के बाद जाम व उपद्रव करने वालों पर श्यामपुर पुलिस की कार्रवाई
हरिद्वार। थाना श्यामपुर क्षेत्र में सड़क दुर्घटना के बाद उपद्रव, पुलिस से अभद्रता और राजकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। एक अप्रैल को चौकी चण्डीघाट क्षेत्र में हुई, सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मृत्यु के बाद आक्रोशित भीड़ ने सड़क जाम कर यातायात बाधित कर दिया।
इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस कार्मिकों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए चौकी में तोड़फोड़ की और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मामले में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नवीन चौहान की तहरीर पर कोतवाली श्यामपुर में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने एवम अन्य धाराओं में 10 नामजद और 50 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था!
थाना प्रभारी नितेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। विवेचक उपनिरीक्षक संतोष सेमवाल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में सुबोध, संदीप, सोनू उर्फ टुंडा, गोविंद शाह और रामबाबू उर्फ भूरा शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *