दीपक मिश्रा
…चारधाम यात्रा से पहले मांगें न माने जाने पर 25 अप्रैल को बंद का ऐलान
हरिद्वार!
संयुक्त मोर्चा पर्यटन उद्योग से जुड़े कारोबारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। कारोबारियों ने आरोप लगाया कि शासन-प्रशासन उनकी समस्याओं को लगातार अनदेखा कर रहा है, जिससे पिछले चार वर्षों से पर्यटन पर निर्भर व्यवसाय धीरे-धीरे समाप्ति की ओर बढ़ रहा है।
मोर्चा अध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि बीते दो वर्षों से लगातार अधिकारियों को ज्ञापन दिए जा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों की संख्या सीमित करने का निर्णय पर्यटन कारोबार के लिए घातक साबित हो रहा है। संजय शर्मा ने कहा कि उन्हें बैठकों में बुलाया तो जाता है, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता। पहले से ही अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों, युद्ध और गैस सिलेंडर की किल्लत के कारण व्यापार प्रभावित है, ऐसे में यात्रियों की संख्या सीमित करना उनके लिए और भी नुकसानदायक है।
कारोबारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो 25 अप्रैल को चारधाम यात्रा मार्गों पर आंदोलन करते हुए बंद का आह्वान किया जाएगा।
इस अवसर पर इकबाल सिंह, संजय शर्मा, हरीश भाटिया, निर्मल सिंह, देवेंद्र सिंह, चेतन सुधार, बंटी भाटिया, पुष्प्रीत तनेजा, कर्मवीर सिंह, जावेद, चंद्रकांत शर्मा, रकम सिंह, मांगेराम, अरविंद खनेजा, चंद्रकांत शर्मा, इरफान, सोनू, विपिन सैनी, सिमरनजीत सिंह, मुंतजिर, अनिल, मुबारक, शमीम, सतीश कुमार, राघव आदि मौजूद रहे।