पी बी म्युनिसिपल इंटर कॉलेज हरिद्वार में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती बड़े ही श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई।

दीपक मिश्रा 

* पी बी म्युनिसिपल इंटर कॉलेज हरिद्वार में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती बड़े ही श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. अम्बेडकर के चित्र पर विद्यालय के प्रधानाचार्य त्रिलोक चंद जी ने माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य महोदय ने अपने संबोधन में डॉ. अम्बेडकर के जीवन, उनके संघर्षों तथा भारतीय संविधान के निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके विचारों से प्रेरणा लेकर शिक्षा, समानता एवं सामाजिक न्याय के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा भाषण, कविता पाठ एवं विचार प्रस्तुति जैसे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें डॉ. अम्बेडकर के आदर्शों को जीवंत रूप से प्रदर्शित किया गया। वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ एस पी सिंह ने कहा कि आज के दिन इस जयन्ती के उपलक्ष में अपना लक्ष्य प्राप्त करने के लिए मेहनत से पढ़ाई करें।क्योंकि विकास की गंगा शिक्षा से ही बहकर निकलती है। डॉ मेघ राज सिंह ने बताया कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ने कहा था कि बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर यदि हमारे देश में पैदा हुए होते तो हम इन्हें सूर्य की उपाधि से सम्मानित करते और बताया कि दक्षिणी अफ्रीका के राष्ट्रपति डॉ नेल्सन मंडेला ने कहा था कि भारत यदि कुछ लेने की चीज है तो वो है इस देश का संविधान जो बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी ने बनाया।विद्यालय के शिक्षकगणों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. अम्बेडकर का जीवन हमें कठिन परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने उनके आदर्शों को अपनाने एवं समाज में समता एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में महेश चंद प्रेम लाल, पूनम रानी, भावना तोमर, अनुराधा नेगी, राजेंद्र सिंह, दीपक उप्रेती, दीपक कुमार, सचिन कुमार,कमल सिंह, पुष्पा शर्मा, बालमुकुंद आदि सहित गौरव कुमार,सत्य कुमार, स्वाति चौहान, पल्लवी आदि छात्र छात्राऐं उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन छात्रा तनु व वर्षा ने संयुक्त रूप से किया।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *