चंपावत घटना को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का पुतला दहन

दीपक मिश्रा 

चंपावत घटना को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का पुतला दहन
हरिद्वार। चंपावत में दसवीं कक्षा की छात्रा के साथ हुए कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले को लेकर शुक्रवार को शिवालिक नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए पुष्कर सिंह धामी का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर निष्पक्ष जांच एवं दोषियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई।
टेलीफोन एक्सचेंज तिराहा बहादराबाद रोड शिवालिक नगर में आयोजित प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मामले में भाजपा से जुड़े लोगों के नाम सामने आने के बावजूद पुलिस प्रशासन दबाव में कार्रवाई करने से बच रहा है।
राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा एवं राजवीर सिंह, संजय सैनी ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि बेटियों की सुरक्षा के मुद्दे पर किसी भी प्रकार की राजनीति नहीं होनी चाहिए और दोषियों को शीघ्र कठोर सजा मिलनी चाहिए।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा खतरे में है तथा सरकार अपराधियों को संरक्षण देने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी।
यशवंत सैनी, कैलाश प्रधान एवं मोहन राणा ने कहा कि यदि जल्द आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस आंदोलन को और तेज करेगी। उन्होंने कहा कि जनता अब सरकार की कार्यप्रणाली को समझ चुकी है और अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करेगी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदीप चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष राकेश चौहान, बीएस तेजियन, सुरेंद्र ठाकुर, संजय सैनी, मनोज धनकर, राजेंद्र भंवर, श्याम सिंह, सतपाल शास्त्री, हेमराज सैनी, अंकित चौहान, ज्ञानेश्वर सैनी, आरबीएल वर्मा, सुनील चौहान, सुनीता सिंह, प्रवीण धनकर, प्रदीप पाल धनकर, मनीष कुमार, अक्षय नागपाल, रघुवीर सिंह, पूनम भगत, कपिल, गौरव चौहान, अंबिका पांडे, सौरभ सैनी, डॉ. मेहरबान, जुनैद अली, विकास कुमार, प्रताप सिंह गुप्ता एवं नीरज अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *