भेल सेक्टर 2 स्थित गुरु नानक दरबार गुरुद्वारे में शाम का विशेष दीवान सजाया गया

दीपक मिश्रा 

 

हरिद्वार/ भेल सेक्टर 2 स्थित गुरु नानक दरबार गुरुद्वारे में शाम का विशेष दीवान सजाया गया। जहां सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुगण पहुंचे। इस दौरान भाई जसकरण सिंह हजूरी रागी दरबार साहिब ने शब्द कीर्तन से श्रद्धालुओं को निहाल किया। उन्होंने कहा कि जो भी प्रभु सिमरन में मन लगाता है उसे कोई कष्ट नहीं होता। गुरु नानक देव ने जात पात को दरकिनार कर आपसी भाईचारे का संदेश दिया। जहां सभी एकसाथ भाईचारे से रहते हों। एक दूसरे की मदद करते हैं वह स्थान, देश उन्नति करता है।
प्रधान सुदीप सिंह सलूजा ने बताया कि गुरुद्वारे में समय समय पर समागम आयोजित होते हैं जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुगण पहुंचकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब का आशीर्वाद लेते हैं। प्रत्येक महीने संक्रांत भी मनाई जाती है।
इस अवसर पर उज्जल सिंह सेठी, बलदेव सिंह, अमरपाल सिंह ओबेरॉय, अमरदीप सिंह अरोड़ा, राजेंद्र सिंह, हरभजन सिंह, गजेंद्र ओबेरॉय, अनिल बावेजा, हरमोहन सिंह, एमएस चावला, ए एस भाटी, संजय मल्होत्रा, संजय गुलाटी, करण धवन, हरसिमरन सिंह कालरा, हरप्रीत सिंह, सरबजीत सिंह, मनमोहन सिंह, कुलदीप सिंह, निर्मल कौर, सहजदीप कौर, सतविंदर कौर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *