एसएमजेएन कालेज के छात्र-छात्राओं ने किया पौधारोपण

दीपक मिश्रा 
हरिद्वार, 12 मई। एसएमजेएन कालेज के बीएससी के छात्र-छात्राओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डा.सुनील कुमार बत्रा एवं छात्र कल्याण डीन डा.एसके माहेश्वरी ने किया। अभियान के तहत छात्र-छात्राओं ने गमलों में जिनिया, मैडागास्कर, पेरिविंकल, सूरजमुखी, स्नेक प्लांट, एलोवेरा, गुलाब आदि के पौधे लगाए। पर्यावरण संरक्षण के छात्र-छात्राओं के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए प्राचार्य डा.सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि युवाओं का पर्यावरण से जुड़ना न केवल कालेज परिसर को सुंदर बनाएगा, बल्कि समाज में भी एक सकारात्मक संदेश प्रसारित करेगा। उन्होंने विद्यार्थियों को लगाए गए पौधों के नियमित रखरखाव और संरक्षण की शपथ भी दिलाई। डीन डा.एस.के. माहेश्वरी ने भी छात्रों के प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर विज्ञान संकाय के विनीत सक्सेना, प्रिंस, डा.पूर्णिमा सुंदरियाल, डा.मनीषा पांडे, पदमावती तनेजा, यादवेन्द सिंह सहित कॉलेज के अन्य शिक्षक, कर्मचारी व छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *