आर्ट आफ लिविंग स्थापना दिवस पर झूमकर नाचे श्रद्धालु*

दीपक मिश्रा 

हरिद्वार। अन्तर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त धर्मगुरू श्रीश्री रविशंकर (गुरुजी) द्वारा स्थापित एवं उनके तत्वावधान में संचालित संस्था आर्ट आफ लिविंग की हरिद्वार इकाई की ओर से इस अन्तर्राष्ट्रीय संस्था की स्थापना के 45 वर्ष पूर्ण होने का जश्न भजन‌-कीर्तन के बीच नाचते-झूमते हुए मनाया। मीना एन्कलेव में देर रात तक चले इस कार्यक्रम में छोटे बच्चों‌ के हाथों से केक काट कर श्रीश्री रविशंकर जी को उनके 70वें जन्मदिवस पर बधाईयाँ भी दी गयीं।
सत्संग से पहले योगाचार्य विमल कुमार व नरेश कुमार ने अपने साथियों के साथ गुरु पूजन सम्पन्न किया। भजन व संकीर्तन की प्रस्तुतियाँ भुवन नसवा, कुसुम, शालिनी शर्मा, मनस्वी‌ काम्बोज व उनकी टीम द्वारा दी गयीं।‌‌‌ बीस वर्ष पूर्व 2006 में बंगलुरु आश्रम से प्रशिक्षण प्राप्त कर हरिद्वार में आर्ट आफ लिविंग की शुरुआत करने के बाद अब तक हज़ारों लोगों‌ को लाभकारी सुदर्शन क्रिया में प्रशिक्षित कर चुके हरिद्वार प्रभारी तेजिन्दर सिंह कैंथ ने बताया कि विगत दो दशकों‌ में उनके द्वारा विभिन्न संस्थाओं तथा सार्वजनिक स्थानों पर हरिद्वार व उसके आसपास के गाँवों‌ में एक हज़ार से अधिक शिविर लगाये जा चुके है।
कार्यक्रम में तेजिन्दर सर के अलावा आलोक शर्मा, संजीव गुप्ता, सोमना गुप्ता, यश ननकानी, अरुण कुमार पाठक, गौतम‌न नकानी, बलराम सेठी तथा सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *