दीपक मिश्रा
आज गोविंदपुरी हरिद्वार में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आर्य नगर की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने की।
बैठक के दौरान कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई साथ ही कई नए लोगों को कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता भी दिलवाई गई,
इस अवसर पर जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और ब्लॉक अध्यक्ष आर्यनगर रचना शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आम जनता की आवाज उठाने का कार्य करती रही है और आने वाले समय में संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा,
बैठक को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर और पूर्व अध्यक्ष महिला आयोग संतोष चौहान ने कहा कि आने वाले दिनों में हर कांग्रेसी कार्यकर्ता को एसआईआर को लेकर जागरूक रहना होगा,
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस अंजू मिश्रा और पूर्व अध्यक्ष महिला कांग्रेस अंजू द्विवेदी ने कहा कि आज हमें यह संकल्प लेना होगा कि आने वाले दिनों में अपनी सक्रिय भूमिका से एसआईआर को पारदर्शी कराना होगा जिससे कोई भी मताधिकार से वंचित न रहे,
बैठक को संबोधित करते हुए पार्षद विवेक भूषण विक्की और प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस शशि झा ने कहा कि आज बढ़ती महंगाई और बेरोज़गारी से हर वर्ग परेशान हैं लेकिन इसके बावजूद सरकार के कान पर जूं नहीं रेंग रही हैं जिसका खामियाजा 2027 में भाजपा सरकार को भुगतना पड़ेगा,
इस अवसर पर काजल शर्मा और दीपा अहलूवालिया ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की व बैठक में मुख्य रूप से बृजमोहन बड़थ्वाल, मीनाक्षी शर्मा,सुमन सिंघल ,उमा सुखीजा आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।।