हरिद्वार कोचिंग एसोसिएशन की बैठक आयोजित

दीपक मिश्रा 
हरिद्वार, 23 मई। हरिद्वार कोचिंग एसोसिएशन की बैठक का आयोजन शील इंस्टिट्यूट, रानीपुर शाखा में किया गया। बैठक में जनपद के विभिन्न कोचिंग संस्थानों के संचालक शामिल हुए और कोचिंग संस्थानों के बीच समन्वय स्थापित करने तथा शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर विचार किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष विभास सिन्हा ने कहा कि हरिद्वार जिले के सभी कोचिंग संस्थानों को इस एसोसिएशन से जुड़ना चाहिए, जिससे एक मजबूत शैक्षिक नेटवर्क तैयार हो सके और छात्रों को बेहतर मार्गदर्शन प्रदान किया जा सके। उन्होंने सभी संचालकों से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। एसोसिएशन के सचिव राकेश ने कहा कि सभी कोचिंग संचालक अपने संस्थान में कार्यरत कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य रूप से कराएं। उन्होंने कहा कि यह कदम छात्रों की सुरक्षा और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए अत्यंत आवश्यक है। बैठक में कोचिंग संस्थानों की गुणवत्ता सुधार, अनुशासन और सुरक्षा से जुड़े पहलुओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में जसपाल राणा, विपुल, अनिल, अनुराग, रोहित कपूर, हरकेश मोहन, मानु, प्रिंस, प्रेम कुमार, उपेंद्र चौधरी एवं रोहित गेरा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *