अग्रसेन चौक के सौंदर्यकरण की अनुमति मिलने पर वरिष्ठ भाजपा नेता डा.विशाल गर्ग ने जताया एचआरडीए सचिव का आभार

दीपक मिश्रा 
हरिद्वार, 23 मई। वाहन की टक्कर लगने से क्षतिग्रस्त हुए महाराज अग्रसेन चौक के सौंदर्यकरण की अनुमति मिलने पर भाजपा नेता एवं समाजसेवी डा.विशाल गर्ग ने एचआरडीए के सचिव मनीष सिंह को धन्यवाद पत्र सौंपकर आभार जताया। डा.विशाल गर्ग ने कहा कि कुछ दिन पूर्व वाहन की टक्कर लगने से देवपुरा स्थित महाराजा अग्रसेन चौक क्षतिग्रस्त हो गया था। एचआरडीए से क्षतिग्रस्त चौक का सौंदर्यकरण कराने की मांग की गयी थी। जिस पर एचआरडीए द्वारा चौक का पुनर्निर्माण और सौंदर्यकरण कराने की अनुमति प्रदान कर दी गयी है। उन्होंने कहा कि महाराज अग्रसेन ने सदा आदर्श समाज की स्थापना में सहयोग प्रदान किया। लोक कल्याणकारी प्रेरणा देकर राष्ट्रहित में योगदान दिया। महाराज अग्रसेन चौक सांस्कृतिक पहचान को भी दर्शाता है। उन्होंने हरिद्वार विकास प्राधिकरण के सचिव मनीष सिंह का आभार प्रकट किया और कहा कि चौक के सौंदर्यकरण कार्य से समाज के लोग गदगद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *