स्थानीय लोगों के मीटर बदलने से इंकार करने पर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने जबरन लोगों के कनेक्शन काटने शुरु कर दिये।

दीपक मिश्रा

आज जगजीतपुर वार्ड नंबर 57 क्षेत्र में बिजली विभाग पुलिस बल के साथ स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे। स्थानीय लोगों के मीटर बदलने से इंकार करने पर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने जबरन लोगों के कनेक्शन काटने शुरु कर दिये।
कांग्रेस पूर्व प्रदेश महासचिव वरुण बालियान के नेतृत्व में सैकड़ों स्थानीय लोगों ने मीटर बदलने आई टीम को घिराव किया । जिसके बाद विरोध के चलते टीम वापिस लौट गई।
वरूण बालियान ने कहा एक प्राइवेट कंपनी को लाभ पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार जबरन स्मार्ट मीटर लगवाकर लोगों को लूटने का काम कर रही है।
वरुण बालियान ने कहा हरिद्वार के लोगों को एकजुट होकर सरकार और बिजली विभाग के खिलाफ खड़ा होगा।
विरोध करने वालों में प्रदीप कुमार,कमल राजपूत,अनील सैनी, आकाश वालिया ,देवेश बर्मन, महेश बर्मन, विनोद नौटियाल, सुनील चौधरी,गीता , शांति देवी, रेखा आदी लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *