दीपक मिश्रा
उत्तराखंड शासन द्वारा माटी कला बोर्ड में सदस्य पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान किए जाने पर श्यामल कुमार ने कैबिनेट मंत्री Madan Kaushik मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एवं भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, समस्त संगठन तथा पार्टी के सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया हूँ। उन्होंने कहा
एक साधारण कार्यकर्ता पर विश्वास कर मुझे यह नई जिम्मेदारी सौंपना मेरे लिए गौरव, सम्मान और प्रेरणा का विषय है। यह दायित्व केवल एक पद नहीं, बल्कि जनसेवा और संगठन के प्रति मेरी जवाबदेही को और अधिक बढ़ाने वाला अवसर है।
मैं विश्वास दिलाता हूँ कि पार्टी की नीतियों, संगठन के मूल्यों तथा उत्तराखंड के जनहित को सर्वोपरि रखते हुए पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करूंगा।