दीपक मिश्रा
पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर के संवर्धन की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल करते हुए गुरुकुल कांगड़ी (समविश्वविद्यालय), हरिद्वार के कर्मचारी रोहन कुमार एवं उनकी धर्मपत्नी ईशा देवी ने अपनी पुत्री प्रिया के प्रथम जन्मदिन को वृक्षारोपण के माध्यम से समाज में संदेश देने का कार्य किया है | कर्मचारी द्वारा पुत्री के जन्मदिन पर की गयी पहल को विश्वविद्यालय प्रशासन ने अन्य कर्मचारियों को इससे प्रेरित होने का सन्देश दिया |
प्रोफेसर इंचार्ज बागवानी प्रो नवनीत तथा उप नोडल अधिकारी डॉ संदीप ने कर्मचारी रोहन द्वारा किये गए कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों पर पौधारोपण को समाज के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण बताया ।
इस अवसर पर प्रो राकेश भुटीयानी, डॉ शिव कुमार चौहान, कुलभूषण शर्मा, हेमंत सिंह नेगी, बृजपाल सिंह, सतीश कुमार, संजय यादव एवं अन्य कर्मचारी एवं बागवानी विभाग के सदस्य उपस्थित रहे।