श्री वैश्य पंचायत ज्वालापुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने ली शपथ

दीपक मिश्रा 
हरिद्वार, 2 जुलाई। श्री वैश्य पंचायत ज्वाालापुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह में आयोजित किया गया। श्री वैश्य पंचायत धर्मशाला में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, महामंत्री विवेक गोयल, उपाध्यक्ष नीरज मंगल, मंत्री संजय सिंघल, कोषाध्यक्ष अनूप गर्ग, ऑडिटर विपिन सिंघल तथा कार्यकारिणी सदस्य सुबोध बंसल, आशीष गुप्ता, संजय गोयल, गौरव अग्रवाल एवं श्री ईश्वर चंद जैन ने पद के प्रति निष्ठा की शपथ लेते हुए समाज सेवा, संगठन की एकता एवं सामाजिक उत्थान के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ भगवान श्री गणेश एवं महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर पूर्व मेयर मनोज गर्ग, निर्मल कुमार जैन, चुनाव अधिकारी सुभाष अग्रवाल, अश्वनी गोयल, सचिन गोयल, पंकज गुप्ता तथा डा.विशाल गर्ग ने नवनिर्वाचित टीम को शुभकामनाएं दीं तथा संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एडवोकेट अतुल कुमार सिंघल ने कहा कि किसी भी सामाजिक संगठन की वास्तविक शक्ति उसकी एकता, पारदर्शिता एवं सेवा भावना में निहित होती है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। मंच संचालन विपिन गुप्ता एवं विपिन सिंघल ने संयुक्त रूप से किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि नई कार्यकारिणी समाज की एकता, संगठन की मजबूती तथा सेवा कार्यों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर कार्य करेगी। इस अवसर पर वैश्य समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *