महाविद्यालय में स्वरचित कविता प्रतियोेगिता का आयोजन

दीपक मिश्रा 

 

हरिद्वार 12 सितम्बर, 2023

एस.एम.जे.एन. काॅलेज में हिन्दी सप्ताह के अवसर पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अन्तर्गत हिन्दी विभाग द्वारा ‘प्राकृतिक सौन्दर्य’ विषयक स्वरचित कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें काॅलेज के विभिन्न छात्र-छात्राओं गौरव बंसल, सोनिया, पायल, अर्जुन, अमित कुमार, राघव, खुशी, अपराजिता, स्नेहा, छवि, महक, सौरभ, नेहा, राधिका वर्मा, पूजा, दीपक शर्मा, साहिल, अंजली आदि ने प्रतिभाग कर हिन्दी के सम्मान व गौरव की बात करते हुए अपनी कविताओं को प्रस्तुत किया।
प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने इस अवसर पर हिन्दी भाषा के अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर प्रचार-प्रसार, कार्यालयी एवं प्रशासनिक उपयोगिता के सन्दर्भ में बढ़ रहीं हिन्दी के प्रति अपने विचार प्रस्तुत किये। उन्होंने कहा कि हिन्दी हमारी राष्ट्रभाषा है जिसका विश्व में भी एक अपना विशिष्ट स्थान है।
प्रतियोगिता में गौरव बंसल ने प्रथम, अपराजिता ने द्वितीय व अंजली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का आयोजन आयोजनकर्ता हिन्दी विभाग की डाॅ. मोना शर्मा, डाॅ. आशा शर्मा, डाॅ. लता शर्मा द्वारा किया गया। निर्णायक मण्डल की भूमिका का निर्वहन डाॅ. पूर्णिमा सुन्दरियाल व डाॅ. सरोज शर्मा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से विनय थपलियाल, वैभव बत्रा, डाॅ. विजय शर्मा, डाॅ. मिनाक्षी शर्मा, डाॅ. सरोज शर्मा, डाॅ. पल्लवी राणा, डाॅ. पूर्णिमा सुन्दरियाल, विनीत सक्सेना, मोहन चन्द्र पाण्डेय सहित अनेक शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *